हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण मामले ने कानूनी तूल पकड़ लिया है। नैनीताल पुलिस ने इस संवेदनशील प्रकरण में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली में नई FIR दर्ज की है।
अंजू की शिकायत पर मामला दर्ज यह मुकदमा कांग्रेस कार्यकर्ता अंजू की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
80 शिकायतों के बाद लिया गया फैसला नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस को पूरे उत्तराखंड से इस मामले में कुल 80 शिकायती पत्र मिले थे। इनमें 19 शिकायतें अकेले नैनीताल जिले से थीं। कानूनी सलाह और गहन समीक्षा के बाद, पहली शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र को आधार बनाकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला लिया।
एसपी क्राइम को सौंपा गया केस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पूरी जांच एसपी क्राइम जगदीश चंद्र को सौंप दी है। पुलिस प्रशासन इस मामले में बेहद सतर्क है और जांच के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
क्या है पूरा विवाद? विवाद की शुरुआत 8 अगस्त को हुई, जब हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। इसके दो दिन बाद, 10 अगस्त को BJP के स्थानीय नेताओं ने उसी मैदान में शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।
जातिगत भेदभाव का आरोप शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह कार्यक्रम जानबूझकर इस धारणा के साथ किया गया कि खड़गे के आने से मैदान अपवित्र हो गया। चूंकि खड़गे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं, इसलिए इसे सीधे तौर पर जातिगत भेदभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले बेंगलुरु में भी BJP नेताओं के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की जा चुकी है, जिसमें उत्तराखंड BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम भी शामिल है।
*Uttarakhand | Another FIR has been registered by Nainital Police in connection with the ‘purification of Haldwani’s Ramlila Maidan. The FIR was registered at Haldwani Kotwali on the complaint of Congress worker Anju.
— ANI (@ANI) September 8, 2026
A case has been registered under Sections 196 and 299 of the… pic.twitter.com/4IjjAsknzg
होर्मुज में छिड़ा महासंग्राम: अमेरिका ने तबाह किए 5 ईरानी टैंकर, तो तेहरान ने पकड़ा गुप्त अमेरिकी ड्रोन
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर रचा इतिहास
जोमैटो डिलीवरी का हैरान करने वाला सच: ग्राहक पहुंचा लोकेशन, तो दिखा कुछ और ही नज़ारा
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन की आंधी में उड़ी साउथ जोन, अब जीत पर ईस्ट जोन का कब्जा तय!
सऊदी अरब पर यमन का भीषण हमला: अरामको रिफाइनरी और एयरबेस से उठा धुएं का गुबार
श्रीकृष्ण की दिव्य गाथा बड़े पर्दे पर: श्रीमद्भागवतम का पहला पोस्टर 10 सितंबर को देगा दस्तक
दिल्ली यूनिवर्सिटी का हॉस्टल संकट : हजारों छात्र बेघर, क्या हादसों का इंतज़ार कर रहा प्रशासन?
सत्य निकेतन हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट सख्त: अब देशभर के हॉस्टल और PG की होगी स्ट्रक्चरल ऑडिट ?
सत्य निकेतन हादसा: मौत की इमारत के बगल वाली दूसरी जर्जर बिल्डिंग कल होगी जमींदोज
पीएम किसान योजना: क्या सालाना 6 हजार के बदले मिलेंगे 10 हजार? जानें सच्चाई