शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने ऊपर लगे भगोड़े के ठप्पे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। माल्या का दावा है कि बैंकों का कर्ज चुकाने के बाद भी उनसे उनके बकाया से दोगुनी से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है।
अकाउंटिंग का गणित और माल्या का दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माल्या ने एक चार्ट साझा करते हुए कहा कि उनके ऊपर कुल 6,203 करोड़ रुपये का कर्ज था। उनका तर्क है कि बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल हलफनामे के अनुसार, 2021 तक उनसे 14,131.60 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।
माल्या ने सवाल उठाया है कि कर्ज से कहीं ज्यादा रकम वसूलने के बावजूद उन्हें धोखेबाज क्यों कहा जा रहा है? उन्होंने पूछा, अब यह पूछने का समय है कि मेरा रिफंड मुझे कब वापस मिलेगा?
मैं भगोड़ा नहीं, कानूनी मजबूरियों में फंसा हूं लंदन में रहने को लेकर लग रहे आरोपों पर माल्या ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह 1992 से यूके के स्थायी निवासी हैं और अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि कानूनी अड़चनों की वजह से वहां रुके हैं। उनके अनुसार, भारत सरकार की कार्रवाई के कारण उन पर यूके छोड़ने पर रोक लगी हुई है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए सरकार पर नाइंसाफी का आरोप लगाया।
सरकार का रुख सख्त: वापस आना ही होगा माल्या भले ही खुद को पीड़ित बता रहे हों, लेकिन भारत सरकार उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि ऐसे अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत की अदालतों के सामने पेश होना ही होगा।
कोर्ट से भी नहीं मिली राहत भारत की अदालतों का रुख भी माल्या के खिलाफ बेहद सख्त बना हुआ है। इसी साल फरवरी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया था कि जो व्यक्ति जानबूझकर कानूनी कार्यवाही से बच रहा है, उसे कोई राहत नहीं मिल सकती। कोर्ट ने उनसे पूछा था कि क्या वे वास्तव में भारत लौटने का इरादा रखते हैं। फिलहाल, माल्या की याचिकाएं राहत पाने में विफल रही हैं।
To all who believe in fair and proper accounting justice please see the following table. Do I still deserve the way I am berated by the media and referred to as a fraudster at the very outset of a journalist’s script ? Why not start asking when I will get my refund ? pic.twitter.com/oP80Ba5Nuw
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 8, 2026
WCL 2026: डेविड वॉर्नर संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान, रिकी पोंटिंग की नई भूमिका
दलीप ट्रॉफी फाइनल: जब 14 साल के उपकप्तान ने ईशान किशन का फैसला बदल दिया, देखें वायरल वीडियो
तिब्बत में फिर थरथराई धरती: 2 घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, भारत तक महसूस हुई हलचल
सत्य निकेतन हादसा: PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, खुला बिल्डिंग का हॉस्टल डेज कनेक्शन
भारत-चीन संबंधों में नई उम्मीद: ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता
ना सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग : गौरव भाटिया ने CJP पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस
सूरत में आग का तांडव : टेक्सटाइल मार्केट में भीषण अग्निकांड, करोड़ों का सामान जलकर खाक
विराट कोहली का ब्रांड बना पाकिस्तान की पसंद! जानें क्यों वायरल हो रही हैं तस्वीरें
राजस्थान निकाय चुनाव: 162 निकायों में मतदान की शुरुआत, दिग्गजों ने डाले वोट
दलीप ट्रॉफी फाइनल: शमी-मुकेश की घातक गेंदबाजी, तिलक वर्मा की जुझारू पारी से साउथ जोन ने थामी सांसें