बर्मिंघम: ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम के मेयर जाकिर चौधरी का कश्मीर पर दिया गया एक विवादित बयान अब बड़ा राजनयिक मुद्दा बन गया है। मेयर ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताकर भारत की संप्रभुता को चुनौती दी है, जिस पर नई दिल्ली ने कड़ा रुख अपनाया है।
क्या कहा मेयर ने? पिछले महीने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जाकिर चौधरी ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, हमारे पूर्वजों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी। कश्मीर हमारा है, पाकिस्तान हमारा है और सेना भी हमारी है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और कश्मीर पक्ष से आपस में बातचीत करने की अपील भी की थी। मेयर के इस बयान ने यूके में भी जमकर विवाद खड़ा कर दिया है।
भारत का सख्त रुख भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बयान को सिरे से खारिज किया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, कश्मीर के मामले में भारत का रुख जगजाहिर है। पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं और आगे भी रहेंगे। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी विदेशी मेयर की अनर्गल बयानबाजी से जमीनी हकीकत नहीं बदलती।
ब्रिटेन में मचा बवाल जाकिर चौधरी का यह बयान उनके अपने ही शहर में गले की फांस बन गया है। इस बयान के बाद यूके के कई नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर #DeportTheMayor जैसे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें लोगों ने मेयर को उनके पद से हटाने और उन्हें डिपोर्ट करने की मांग की है।
राजनयिक तनाव की आशंका विशेषज्ञों का मानना है कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा दूसरे देश की आंतरिक अखंडता पर टिप्पणी करना राजनयिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। भारत ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी संकीर्ण मानसिकता से बचने की चेतावनी दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यूके सरकार इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है।
*#WATCH | Delhi: On the comments of the Mayor of Birmingham, Zaker Choudhry, regarding Kashmir, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, On Kashmir, we know where India stands. The whole of Jammu and Kashmir and Ladakh are parts of India, which are integral to India and… pic.twitter.com/lcRG5xNzMZ
— ANI (@ANI) September 4, 2026
जंतर-मंतर पर मारपीट: क्या मामूली धाराओं में आरोपियों को बचा रही पुलिस?
पश्चिमी यूपी में क्या फिर बदलेगा चौधरी परिवार का सियासी समीकरण? स्वाभिमान रैली के गहरे मायने
मेरा सिलेंडर, मेरा चूल्हा, मेरा बर्तन : तीन लड़कियों के फ्लैट का अनोखा वीडियो हुआ वायरल
इतिहास रचने को तैयार भारत और जापान: सुजुकी कप के साथ शुरू होगा राजनयिक रिश्तों का जश्न
मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल: थिएटर्स में गूंजी मुन्ना भैया की दहाड़, फैंस बोले- सीटियां बजाने पर मजबूर फिल्म
क्या ईरान के खिलाफ किसी बड़े हमले की तैयारी में है अमेरिका? अरब सागर में बदली बिसात
दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर बड़ा एक्शन: 100 एकड़ जमीन हुई मुक्त, जानिए क्या है पूरा प्लान
5 सितंबर को दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी: BRICS रिहर्सल के चलते 22 रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
ऑनलाइन दुनिया में बच्चों का डार्क साइड : हर 5 में से 1 बच्चा शिकार, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का मिशन: नई प्रतिभाओं के साथ बदली हुई टीम का एलान