दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में गाजियाबाद के संजय आजाद पर हुए हमले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
मामूली धाराओं का विवाद पुलिस ने 23 जून को आरोपी स्वतन्त्र भारद्वाज और उनके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, दर्ज की गई धाराएं (BNS की 115(2), 126(2) और 3(5)) जमानती हैं। इन धाराओं के तहत आरोपियों को केवल नोटिस देकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अब बढ़ते दबाव के बीच पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की बात कह रही है।
क्या हैं ये कानूनी धाराएं? कानूनी जानकारों के अनुसार, ये धाराएं गंभीर अपराधों की श्रेणी में नहीं आतीं:
जय भीम के नारे से है परेशानी: संजय आजाद पीड़ित संजय आजाद का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा, जब हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो जय भीम का नारा लगाते हैं। कुछ लोगों को इस नारे से ही दिक्कत है। हमें पहले से अंदेशा था कि वे विरोध करेंगे।
पीड़ित ने पुलिस पर उठाए सवाल संजय आजाद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस का रवैया पीड़ित को कमजोर करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का काम गुंडों को बचाने का नहीं, बल्कि न्याय दिलाने का होना चाहिए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
*VIDEO | Ghaziabad: CJP activist s father, Sanjay Azad, who was allegedly attacked during Jantar Mantar protest, says, When we fight against injustice and raise our voice against the government, we chant Jai Bhim. Some people have a problem with the slogan Jai Bhim. As… pic.twitter.com/e90DoJZczD
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026
मिर्जापुर द मूवी रिव्यू: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का बिग स्क्रीन धमाका, क्या यह फिल्म सुपरहिट है?
निशु आजाद के पिता पर हमला: न्याय की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद और CJP नेता
हबीबी, ईरान आओ ना: अमेरिका को सोशल मीडिया पर खुली चुनौती, मीम्स के जरिए उड़ाया मजाक
भारत की आसमानी आंख ने भरी उड़ान: ISRO ने आधी रात को लॉन्च किया सबसे आधुनिक इमेजिंग सैटेलाइट
दिल्ली AIIMS में 13 साल का इंतज़ार और एक मासूम की मौत: क्या इलाज में हुई लापरवाही?
मौत को दी मात: नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा बचाए गए 2 मजदूर, भारतीय सेना की तकनीकी मदद आई काम
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर तिरंगा: ISRO ने GSLV-F17 के जरिए भरी ऐतिहासिक उड़ान
मौत का सैलाब, चीखें और खौफनाक रात: नेपाल आपदा से बाल-बाल बचे हिमाचल के ज्ञान सिंह
जितना तेल चाहिए, उतना देंगे : रूस का खुला ऑफर, ट्रंप की बढ़ सकती है टेंशन
महिला एशिया कप 2026: टीम इंडिया का जलवा, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम