दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, दिल्ली एम्स (AIIMS) में 15 साल की एक किशोरी तन्वी की मौत ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तन्वी के परिवार का आरोप है कि 13 वर्षों तक अस्पताल के चक्कर काटने के बावजूद डॉक्टरों ने उनकी बेटी की सही समय पर सर्जरी नहीं की, जिसके चलते उन्होंने अपनी बच्ची को खो दिया।
राजस्थान के कोटा निवासी मुकेश परियानी और उनकी पत्नी भाविका के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। साल 2012 में जब तन्वी को दिल की बीमारी का पता चला, तो परिवार उम्मीद के साथ एम्स दिल्ली पहुंचा। पिता के अनुसार, 2014 में सर्जरी के लिए पैसे और खून तक जमा कराए गए, लेकिन ऑपरेशन की तारीख को बार-बार आगे बढ़ाया गया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि जब उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत की, तो इसका खामियाजा उनकी बेटी को भुगतना पड़ा। उनका दावा है कि डॉक्टरों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर ऑपरेशन से इनकार कर दिया। सालों तक केवल टेस्ट के नाम पर उन्हें अस्पताल के चक्कर कटवाए गए।
तन्वी की दुखद मौत के बाद मचे बवाल के बाद एम्स प्रशासन हरकत में आया है। संस्थान के निदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति तन्वी के इलाज के दौरान हुई देरी और पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करेगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
अपनी जवान बेटी को खोने के बाद पिता मुकेश परियानी ने अब न्याय की जंग छेड़ दी है। उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले में शामिल जिम्मेदारों का सच सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट की भी मांग की है।
परियानी ने सवाल उठाया है, अगर 2015 या 2016 में ऑपरेशन संभव था, तो उसे क्यों टाला गया? मेरी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है? फिलहाल, यह मामला न केवल एम्स की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी बड़ी बहस छिड़ गई है।
AIIMS New Delhi Constitutes Committee to Review Clinical Course and Circumstances in Case of Patient Tanvi. pic.twitter.com/RUGRrrzFf9
— AIIMS, New Delhi (@aiims_newdelhi) September 2, 2026
क्या भारत बनेगा शांतिदूत ? मोदी-जयशंकर की सक्रियता से रूस-यूक्रेन युद्ध में सुलह की उम्मीद
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट: टीम इंडिया ने तैयार किया बैकअप प्लान
नेपाल में चमत्कार: तबाही के 10वें दिन सुरंग के मलबे से सुरक्षित निकले दो लोग, अभी भी जारी है रेस्क्यू
आप अकेली नहीं हैं : नीशू आजाद के पिता पर हमले के बाद गरमाया सियासी माहौल, राहुल गांधी ने दिया साथ
जंतर-मंतर बवाल: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से दिल्ली में सियासी पारा गरम, पुलिस की भूमिका पर सवाल
मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल: थिएटर्स में गूंजी मुन्ना भैया की दहाड़, फैंस बोले- सीटियां बजाने पर मजबूर फिल्म
दिल्ली AIIMS में 13 साल का इंतज़ार और एक मासूम की मौत: क्या इलाज में हुई लापरवाही?
आसमान में भारत की नई तीसरी आंख : EOS-05 सैटेलाइट हुआ लॉन्च, सीमा पर अब मिलेगी रियल-टाइम निगरानी
शादीशुदा प्रेमिका को कार में खींचने की कोशिश पड़ी भारी, भीड़ ने आरोपी को अर्धनग्न कर पीटा
कॉकरोच जनता पार्टी में दो फाड़: मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई CJP-डेमोक्रेटिक , लगाए गंभीर आरोप