सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रूममेट्स के बीच शेयरिंग की परिभाषा ही बदल दी है। एक ही फ्लैट में रहने वाली तीन लड़कियों की रसोई का यह नजारा देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
एक किचन, तीन अलग दुनिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ऐसा किचन दिखाया गया है, जहां सब कुछ तीन हिस्सों में बंटा है। इसमें तीन अलग-अलग गैस सिलेंडर, तीन चूल्हे और हर लड़की के लिए अलग बास्केट है। बर्तन, स्पंज, साबुन से लेकर चम्मच तक, सब कुछ पूरी तरह से निजी है। यह व्यवस्था उस आम परंपरा से बिल्कुल अलग है, जिसमें रूममेट्स अक्सर सामान साझा करते हैं।
शेयरिंग इज केयरिंग बनाम ये मेरा है वीडियो को @SamSiff हैंडल से शेयर करते हुए एक दिलचस्प तुलना की गई है। कैप्शन में लिखा है कि लड़कों को सिखाया जाता है कि शेयरिंग ही केयरिंग है, जबकि इन लड़कियों का मंत्र है- यह मेरा सिलेंडर है, इन्हें मत छूना। वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे ये लड़कियां एक ही छत के नीचे रहते हुए भी अपनी सीमाओं को बेहद कड़ाई से बनाए हुए हैं।
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने इस पर चुटकी लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इसे पोस्ट-मैरिज अरेंजमेंट करार दिया, तो दूसरे ने लिखा, अगली बार ये लोग अलमारी और फ्रिज पर ताले लगाने का काम करेंगे। वहीं, कई लोगों ने लड़कों की जीवनशैली को याद करते हुए लिखा कि लड़के तो जूते-कपड़े तक एक-दूसरे के पहन लेते हैं।
स्वतंत्रता या चरम स्वार्थ ? कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे लड़कियों की स्वतंत्रता और अनुशासन कह रहे हैं, वहीं कुछ इसे चरम स्वार्थ भी बता रहे हैं। वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या शेयरिंग फ्लैट्स में अब सबका साथ, सबका विकास वाली नीति खत्म हो रही है?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जाती है।
Boys were taught, “Sharing is caring.” ❤️
— The Forgotten ‘Man’ 👨⚖️ (@SamSiff) September 4, 2026
Meanwhile, girls:
“This is my gas cylinder.
This is my stove.
This is my cookware.
And don’t touch my utensils.” 😂
Three girls, one apartment — but apparently three completely independent kitchens.
If this is how “independence” looks… pic.twitter.com/zyXBXZUUcN
सीजेपी विरोध प्रदर्शन: संसद मार्ग थाने के बाहर गहमागहमी, निशु आजाद के साथ पहुंचे चंद्रशेखर आजाद
मिर्जापुर द मूवी: बड़े पर्दे पर कालीन भैया का भौकाल या सिर्फ वेब सीरीज का विस्तार? जानें क्या है पब्लिक का फैसला
मिर्जापुर द मूवी रिव्यु: क्या सिनेमाघरों में भी चला कालीन भैया और मुन्ना भैया का जादू?
हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी पर मेहरबान CM मोहन यादव, 1 लाख की मदद और आंखों के इलाज का जिम्मा
वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास: अफगानिस्तान सीरीज में टूटेगा पीयूष चावला का 20 साल पुराना रिकॉर्ड
संसद मार्ग थाने के बाहर बवाल: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद पहुंचे
90% दिव्यांगता को मात: ऑटो ड्राइवर के बेटे ने IIT मद्रास में लहराया परचम
नेपाल आपदा में चमत्कार : 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे 2 मजदूर, सुरक्षित निकाले गए
5 साल बाद खत्म हुआ कड़वा अध्याय: दीपक हुड्डा की बड़ौदा टीम में वापसी, क्रुणाल से सुलझे विवाद
कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला: अब और सहन नहीं कर सकती , मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार