नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। मलबे और कीचड़ में तब्दील हो चुकी त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को 9 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।
मौत को मात देकर लौटे मजदूर 26 अगस्त को नेपाल और तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर फटने के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। त्रिशूली और रासुवा नदियों में आई बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए थे। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, उनके जीवित बचने की उम्मीदें खत्म होती जा रही थीं, लेकिन रेस्क्यू टीम की मेहनत रंग लाई और दो मजदूर सुरक्षित बाहर आ गए।
वीडियो में कैद हुआ रेस्क्यू का रोमांच सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम ने जमीन में एक छोटा सा छेद करके इन मजदूरों तक पहुंच बनाई। कीचड़ से सने मजदूरों को जब बाहर निकाला गया, तो वहां मौजूद बचावकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेस्क्यू टीम ने बताया कि टनल के अंदर से कुछ आहटें सुनने के बाद से ही ऑपरेशन को तेज कर दिया गया था।
अभी भी सुरंगों में फंसे हैं सैकड़ों लोग हालांकि यह राहत की खबर है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। नेपाल के 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से करीब 1200 से अधिक मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि इनमें से करीब 500 लोग अलग-अलग सुरंगों के भीतर फंसे हो सकते हैं।
आपदा का भयावह आंकड़ा इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल को गहरे जख्म दिए हैं। अब तक 1259 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल सेना के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है, लेकिन मलबे के ढेर और दुर्गम रास्तों के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Trishuli, Nepal | Rescue workers have rescued two persons from inside the tunnel of the Trishuli 3A hydropower project ten days after the floods struck Nepal.
(वीडियो साभार: सोशल मीडिया)
#WATCH | Trishuli, Nepal | Rescue workers have rescued two persons from inside the tunnel of the Trishuli 3A hydropower project ten days after the floods struck Nepal on August 26
— ANI (@ANI) September 4, 2026
According to the rescue team, voices of more than one person were heard from inside the tunnel… pic.twitter.com/7AjhEgzP5I
स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक: हांगकांग के सामने भारत ने रखा 194 रनों का विशाल लक्ष्य
स्वतंत्र भारद्वाज का कबूलनामा और CJP का हल्ला बोल: दिल्ली पुलिस पर क्यों भड़के प्रदर्शनकारी?
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर तिरंगा: ISRO ने GSLV-F17 के जरिए भरी ऐतिहासिक उड़ान
12,000 किमी का महाऑपरेशन: समझौते के बहाने दिल्ली बुलाकर गुड्डू बादशाह का कत्ल, 5 राज्यों से दबोचे गए 8 खूंखार
कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला: अब और सहन नहीं कर सकती , मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार
क्या ओवैसी भी मोदी-शाह जितने ही देशभक्त हैं? सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से गरमाई सियासत
मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल: थिएटर्स में गूंजी मुन्ना भैया की दहाड़, फैंस बोले- सीटियां बजाने पर मजबूर फिल्म
इंदौर: होटल में प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया BSF सब-इंस्पेक्टर, पत्नी ने खोली पोल
आत्मरक्षा में चलाया था हाथ : निशु आजाद के पिता पर हमले के कबूलनामे से पलटे स्वतंत्र भारद्वाज
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान