दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता पर हमला करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना में आरोपी बनाए गए स्वतंत्र भारद्वाज ने अब अपने पुराने दावों से यू-टर्न ले लिया है।
वायरल पॉडकास्ट और विवादित बयान हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने स्वीकार किया था कि उसने निशु आजाद के पिता पर जानलेवा हमला किया था, जिससे उन्हें 60 टांके आए थे। उसने यह भी दावा किया था कि वह भाजपा नेता कपिल मिश्रा का नाम लेकर पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर तरफ आलोचना शुरू हो गई।
बदले सुर: वह हमला नहीं, सेल्फ डिफेंस था अब स्वतंत्र भारद्वाज का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, जिसे हमला बताया जा रहा है, वह असल में मेरी जान बचाने की कोशिश थी। अगर मैं उस समय आत्मरक्षा में हाथ नहीं चलाता, तो वहां मौजूद भीड़ मेरी मॉब लिंचिंग कर देती।
भारद्वाज के मुताबिक, उसका इरादा किसी का सिर फोड़ने का नहीं था। उसने दावा किया कि वह सिर्फ अपना बचाव कर रहा था और इस दौरान गलती से उसका कड़ा सामने वाले व्यक्ति के सिर पर लग गया।
सनातन की छवि बचाने के लिए नीचे किया कैमरा भारद्वाज ने दावा किया कि वह न तो निशु आजाद को जानता है और न ही उनके पिता को। उसने कहा, निशु और उसके पिता मेरे खिलाफ वीडियो बना रहे थे। मैं एक इनफ्लुएंसर हूं और सनातन के लिए काम करता हूं। अपनी छवि बचाने के लिए मैंने उनका कैमरा नीचे किया था।
उसका आरोप है कि जैसे ही उसने कैमरा नीचे किया, वहां 15-20 लोगों की भीड़ उस पर टूट पड़ी और उसे जमीन पर गिरा दिया गया। भारद्वाज ने दावा किया कि उसे लगा था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी, इसलिए उसने बचाव में हाथ चलाया।
नारेबाजी और विचारधारा का टकराव स्वतंत्र भारद्वाज ने प्रोटेस्ट के माहौल पर भी सवाल उठाए। उसने कहा कि वहां फ्री उमर खालिद , ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए जा रहे थे। इतना ही नहीं, संतों को पाखंडी कहे जाने से वह विचलित हो गया था।
उसने सफाई दी कि वह बाकी मांगों का समर्थन करता है, लेकिन जवाबदेही (Accountability) के नाम पर इस्तीफे की मांग से उसे आपत्ति थी।
पुलिस की जांच जारी भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। वहीं, इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हमला था या आत्मरक्षा।
#WATCH | Bulandshahr, Uttar Pradesh | On his claim made on a podcast of attacking CJP activist Nishu Azad s father during CJP protest at Jantar Mantar, Activist Swatantra Bharadwaj says, What people are calling an attack was an act of self-defence. If I had not acted in… pic.twitter.com/UtiEKN7HGM
— ANI (@ANI) September 4, 2026
ISRO का आधी रात मास्टरस्ट्रोक : नॉटी बॉय ने भरी उड़ान, 36 हजार किमी ऊपर से अब दुश्मनों पर रखेगा नजर
अंतरिक्ष में भारत की बाज नजर: ISRO ने लॉन्च किया EOS-05, 36 हजार KM की ऊंचाई से करेगा दुश्मनों का काम तमाम
बाढ़ में उम्मीद की किरण बने DM पुलकित गर्ग, खुद नाव चलाकर पहुंचाई मदद
मिर्जापुर द मूवी रिव्यु: थिएटर्स में लौटा मुन्ना भैया का भौकाल, क्या यह फिल्म सुपरहिट है?
जितना तेल चाहिए, उतना देंगे : रूस का खुला ऑफर, ट्रंप की बढ़ सकती है टेंशन
पलटी मार गए स्वतंत्र भारद्वाज: हमले की शेखी के बाद अब बताई आत्मरक्षा की कहानी
हैट्रिक पर हैट्रिक: 24 साल के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप
ट्रेन में समोसा खाने वाले हो जाएं सावधान: कानपुर की सड़ांध वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश
12,000 किमी का महाऑपरेशन: समझौते के बहाने दिल्ली बुलाकर गुड्डू बादशाह का कत्ल, 5 राज्यों से दबोचे गए 8 खूंखार
हाईवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो खींचें और पाएं ₹1,000 का इनाम, जानें कैसे करें अप्लाई