ट्रेन में समोसा खाने वाले हो जाएं सावधान: कानपुर की सड़ांध वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश
News Image

कानपुर में रेलवे यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की टीम ने रेल बाजार स्थित तीन समोसा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर गंदगी और सड़ांध का ऐसा सच उजागर किया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

छापेमारी में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू कार्यवाही के दौरान टीम को निर्मल कुमार मिश्र की फैक्ट्री में डेढ़ क्विंटल सड़ा हुआ आलू मिला। इसी सड़े आलू से समोसे तैयार कर रेलवे की कैंटीन और बाहर की दुकानों में सप्लाई किए जा रहे थे। टीम ने मौके पर ही 400 कच्चे समोसे और सड़ा आलू नष्ट कर दिया। साथ ही जांच के लिए मिर्च और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए।

लाइसेंस नहीं, तो फैक्ट्री सील इसी इलाके में बंटू यादव की समोसा इकाई की भी जांच की गई। यहाँ भारी गंदगी के बीच 800 समोसे और 5 किलो आलू मसाला तैयार मिला। जब संचालक मौके पर नहीं पहुंचा और वैध खाद्य लाइसेंस भी नहीं दिखा सका, तो अधिकारियों ने तुरंत उस इकाई को सील कर दिया।

2,000 समोसे और 2,384 किलो मैदा सीज मोहम्मद शोएब की इकाई में भी हालात बदतर मिले, जहां 2,000 बिना तले समोसे और 20 किलो मसाला नष्ट कराया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 48 बोरियों में भरा 2,384 किलो मैदा भी सीज कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि यह मैदा काफी समय से अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा था।

कैंटीन तक पहुंचता था जहर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि ये तीनों इकाइयां रेलवे की कैंटीन और लोकल दुकानों की मुख्य सप्लायर थीं। टीम ने कुल छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ट्रेन में सफर के दौरान कैंटीन से मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर यह खुलासा यात्रियों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ISRO का आधी रात मास्टरस्ट्रोक : नॉटी बॉय ने भरी उड़ान, 36 हजार किमी ऊपर से अब दुश्मनों पर रखेगा नजर

Story 1

कुवैत में नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर तमिलनाडु की महिला, वीडियो जारी कर मांगी मदद

Story 1

फर्जी IAS तृप्ति सिंह का पर्दाफाश: खुद को अफसर बताकर लूटे लाखों, ऐसे खुला ट्रेनिंग सेंटर का काला चिट्ठा

Story 1

रूस-यूक्रेन युद्ध: शांति की उम्मीद जगी, भारत की मध्यस्थता और ट्रंप की सक्रियता से बढ़ी हलचल

Story 1

बिलासपुर में सनकी बदमाश का खूनी खेल: बाइक सवार के सिर पर बरसाए डंडे, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

Story 1

दिल्ली लक्ष्मी योजना का धमाका: सरकार बांटेगी 5100 करोड़, 10 दिन में 6 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Story 1

दलीप ट्रॉफी फाइनल: वैभव सूर्यवंशी समेत इन 3 स्टार खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस, गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला

Story 1

गाजियाबाद: सोसाइटी में आवारा कुत्तों का खौफनाक तांडव, 6 साल की बच्ची को नोचते रहे दरिंदे

Story 1

ISRO की बड़ी कामयाबी: EOS-05 सैटेलाइट से अब भारत की सीमाओं पर होगी पैनी नजर

Story 1

MCD दफ्तर में कुर्ता फाड़ संग्राम: SC/ST समिति चुनाव पर AAP-BJP में आर-पार