स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न जंतर-मंतर पर नीट (NEET) आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति पर हमले का दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज अब अपनी ही बातों से पलट गए हैं। पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने गर्व से यह स्वीकार किया था कि उन्होंने ही निशु आजाद के पिता, संजय पर हमला किया था। अब दबाव बढ़ता देख उन्होंने अपना बयान बदल लिया है।
आत्मरक्षा का दिया नया तर्क विवाद बढ़ने और मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के बाद भारद्वाज ने इसे हमला मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, मैंने जो कुछ किया, वह आत्मरक्षा में था। अगर मैं वैसा नहीं करता, तो भीड़ मुझे लिंच कर देती या मेरी हत्या कर देती। मेरी हमला करने की कोई मंशा नहीं थी।
मेडिकल रिपोर्ट और सबूत का दावा भारद्वाज ने अपने बचाव में तर्क दिया कि उनके पास सबूत के तौर पर वीडियो मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें 10-15 लोगों ने घेर लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना बचाव किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
राजनीतिक संरक्षण का आरोप इससे पहले आरोप लगे थे कि घटना के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाकर भारद्वाज को छुड़वाया था। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूछा कि आखिर इस अपराधी को सत्ताधारी दल का संरक्षण क्यों मिल रहा है।
राहुल गांधी ने साधे निशाने राहुल गांधी ने पीड़ित निशु आजाद को समर्थन देते हुए कहा, अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ छात्रों पर बर्बरता करती है, तो दूसरी तरफ दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। केंद्र सरकार आखिर कब तक ऐसे अपराधियों को बचाती रहेगी?
जांच में सहयोग का दावा अब स्वतंत्र भारद्वाज का कहना है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनके पॉडकास्ट की क्लिप फर्जी है और उसे गलत तरीके से पेश किया गया है। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच इस आत्मरक्षा के दावे पर क्या रुख अपनाती है।
This guy is openly admitting that he attacked people at Jantar Mantar and that BJP leaders provided him immunity from police action afterwards.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) September 3, 2026
How much more openly does someone have to admit it before @DelhiPolice takes action? pic.twitter.com/3nki1h9PaH
जंतर-मंतर कांड: स्वतंत्र भारद्वाज कौन है जिसने निशू आजाद के पिता को दी 60 टांकों की चोट?
नेपाल आपदा में चमत्कार : 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे 2 मजदूर, सुरक्षित निकाले गए
नेपाल में चमत्कार: 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में मौत से लड़कर जिंदा निकला शख्स, अब तक 1259 मौतें
FSSAI का एक्शन: वाई-वाई बनाने वाली कंपनी पर गिरी गाज, वेज भुजिया का उत्पादन बंद
मौत को दी मात: नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा बचाए गए 2 मजदूर, भारतीय सेना की तकनीकी मदद आई काम
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश की शरण में CM मोहन यादव, मांगी प्रदेश की खुशहाली
मिर्जापुर द मूवी: क्या कालीन भैया और गुड्डू पंडित का जलवा बड़े पर्दे पर कायम है? जानें क्या है फिल्म का फर्स्ट रिव्यू
iQOO 16 का धांसू अवतार: तिकोने कैमरा डिजाइन और 8500mAh की जादुई बैटरी के साथ होगी एंट्री
पंजाब: CM मान के कार्यक्रम में विरोध के बाद युवक की पिटाई पर बवाल, सुखबीर बादल ने उठाए गंभीर सवाल
AK-47, लाठियां और टूटते सपने: बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, सरकार को दी चेतावनी