भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने वेज भुजिया नमकीन बनाने वाली प्रमुख कंपनी सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राजस्थान के अजमेर स्थित रूपनगढ़ यूनिट में नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद नियामक ने कंपनी को तत्काल प्रभाव से उत्पादन रोकने का आदेश दिया है।
फर्श पर पड़े नूडल्स से बन रही थी भुजिया FSSAI की जांच में बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री के फर्श पर बिखरे हुए टूटे नूडल्स को बिना किसी हीट ट्रीटमेंट के दोबारा प्रोसेस किया जा रहा था। इन नूडल्स का इस्तेमाल सीधे वेज भुजिया बनाने में किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा के मानकों का सीधा उल्लंघन है।
पिछली तारीखों का खेल और बिना लाइसेंस धंधा कंपनी द्वारा उत्पादों की पैकेजिंग पर बैकडेटिंग (पिछली तारीख डालना) करने का खेल भी पकड़ा गया। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी वाई-वाई मामा और वाई-वाई मामा पुंटे जैसे भुजिया वेरिएंट्स का उत्पादन बिना वैध लाइसेंस के कर रही थी। यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31(1) का स्पष्ट उल्लंघन है।
भारी मात्रा में स्टॉक सीज नियामक ने मौके से 32,107.2 किलोग्राम कच्चा माल और तैयार उत्पाद जब्त किए हैं। इसके अलावा, एक्सपायर्ड (समय सीमा समाप्त) हो चुके उत्पादों के 1,925 बॉक्स भी हिरासत में लिए गए हैं। फैक्ट्री में पेस्ट-कंट्रोल रिकॉर्ड का अभाव और गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां भी पाई गई हैं।
आगे क्या होगी कार्रवाई? FSSAI ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। इनमें नूडल्स, भुजिया, कुकिंग ऑयल और रेडी-टू-ईट नूडल्स शामिल हैं। फिलहाल कंपनी को तब तक उत्पादन बंद रखने को कहा गया है, जब तक कि वे सभी नियामक शर्तों को पूरा नहीं कर लेते। रिपोर्ट आने के बाद कंपनी पर और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
*FSSAI has initiated enforcement action against M/s CG Foods India Pvt. Ltd. following food safety violations. FSSAI remains committed to ensuring safe food and upholding food safety standards through strict enforcement.#FSSAIAction #FSSAINotice pic.twitter.com/AQYZtbbAQU
— FSSAI (@fssaiindia) September 3, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी में दो फाड़: मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई CJP-डेमोक्रेटिक , लगाए गंभीर आरोप
तमिलनाडु में अब केवल 35 रुपये में मिलेगा प्याज, सरकार ने राशन दुकानों पर शुरू की बिक्री
भारत-बेल्जियम की नई रणनीतिक दोस्ती : रक्षा से सेमीकंडक्टर तक, पीएम मोदी ने बताया भारत को भरोसे का नया केंद्र
IPL 2027: क्या केएल राहुल ने बिगाड़ दिया हार्दिक पांड्या का कोलकाता कनेक्शन?
यूरोप के 80 साल के बुजुर्ग और भारत की कमजोरी : एक वायरल पोस्ट ने खोली पोल
शेयर बाजार के चक्रव्यूह से कैसे बचें? दिग्गज निवेशक देविना मेहरा ने बताईं 3 बड़ी गलतियां
मिर्जापुर द मूवी: पहले रिव्यू ने मचाई हलचल, क्या सीरीज से बेहतर है फिल्म?
किंग चार्ल्स को बाबर आजम का खास तोहफा, लंदन में चर्चा में रही पाकिस्तानी टीम की मुलाकात
अब IIT Bombay से करें फ्लाइट टेस्टिंग में मास्टर्स, भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर लिया ऐतिहासिक फैसला
हरियाणा: सफाई कर्मचारियों की 29 दिन से जारी हड़ताल, सरकार के लॉलीपॉप से क्यों नहीं पिघल रहे प्रदर्शनकारी?