मिर्जापुर द मूवी की रिलीज में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया का खूंखार अंदाज अब मोबाइल और टीवी स्क्रीन से निकलकर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। फिल्म 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर दस्तक दे रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्स्ट रिव्यू रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। वायरल हो रहे इस रिव्यू के अनुसार, अगर आप फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बिना सोचे टिकट बुक कर सकते हैं। फिल्म को सीरीज के पहले सीजन के स्तर का तो नहीं, लेकिन सीजन 2 और 3 से कहीं ज्यादा बेहतर बताया गया है।
क्या नए दर्शकों के लिए है ये फिल्म? सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपने मिर्जापुर की वेब सीरीज अब तक नहीं देखी है, तब भी आप इसका आनंद ले सकते हैं। रिव्यू के मुताबिक, फिल्म देखने के लिए आपको पुरानी सीरीज का पूरा होमवर्क करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जो लोग सीरीज से जुड़े हैं, वे किरदारों की पुरानी दुश्मनी और उनके भौकाल को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
पुराने चेहरों के साथ नई एंट्रीज का तड़का फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) जैसे पुराने कलाकार अपने आइकॉनिक किरदारों में फिर से आग लगाने के लिए तैयार हैं। इनके साथ रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे दिग्गज भी नजर आएंगे।
खास बात यह है कि इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान का किरदार फिल्म में नया ट्विस्ट और मसाला जोड़ते नजर आएंगे।
क्या यह फैसला आखिरी है? हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह रिव्यू अनऑफिशियल है, इसलिए इसे फिल्म का अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता। पैसा वसूल एंटरटेनमेंट है या नहीं, यह तो कल सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और प्रतिक्रिया से ही पूरी तरह साफ हो पाएगा। बहरहाल, गन, गाली और गैंगवार के दीवानों के लिए यह फिल्म कल का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है।
*#MirzapurTheMovie INSIDE REPORTS 💥 #Mirzapur Fans, Just Book The SHOW
— OTT STREAM UPDATES (@newottupdates) September 2, 2026
Don t Expect it on S1 Level But its definitely Far Better Than S2 & S3
For Non-Mirzapur Series Viewers, it ll be a Watchable GANGSTER Action Thriller 👍
SEP 4TH RELEASE — CERTIFIED 🅰️ & 🔊: Hin+Tel pic.twitter.com/w0H13uKLwG
TECNO Spark Go 3 Pro: कल से शुरू होगी सेल, 5,200mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा के साथ आएगा यह धाकड़ फोन
तिब्बत में फिर कांपी धरती: 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा हिमालयी क्षेत्र
हनुमान अंश देखने पहुंचे मुस्लिम बुजुर्ग, चप्पल उतारकर दिखाई श्रद्धा; वीडियो हुआ वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई: बाइक पर भैंस बैठाकर निकला दूधिया, वीडियो देख लोग बोले- कलयुग आ गया
14 साल का इंतज़ार और दम तोड़ते अरमान: AIIMS में तन्वी की मौत पर खड़े हुए गंभीर सवाल
समय रैना के नल्ले वाले कमेंट पर भड़के फैंस, अर्चना और उनके बेटे ने दिया करारा जवाब
स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक धमाका: मिताली राज और मेग लैनिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, बनीं नंबर-1
जब क्रिकेट के मैदान से टीवी स्क्रीन तक छाए धुरंधर: रियलिटी शो में जलवा बिखेरने वाले 10 भारतीय क्रिकेटर
BCCI मीटिंग में शुभमन गिल की रॉयल एंट्री : ₹2.8 करोड़ की लग्जरी कार बनी चर्चा का विषय
सुंदर पिचाई की यादें: आईआईटी खड़गपुर में मिली जीवनसंगिनी, साझा किया भविष्य का AI विजन