गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने कॉलेज आईआईटी खड़गपुर के 75 गौरवशाली वर्षों के पूरा होने पर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर अपने शैक्षणिक दिनों की यादों को ताजा किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया को लेकर अपना नज़रिया पेश किया।
कॉलेज के वो सुनहरे दिन पिचाई ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि एक छात्र के तौर पर खड़गपुर का समय उनके जीवन का सबसे यादगार हिस्सा है। उन्होंने हॉस्टल के खाने, कैंपस में होने वाले इलू फेस्टिवल और दोस्तों के साथ बिताए गए उन पलों को याद किया, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा।
इंजीनियरिंग कैंपस में हुई मुलाकात सुंदर पिचाई ने एक निजी खुलासा करते हुए बताया कि आईआईटी खड़गपुर का कैंपस ही वह जगह है, जहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी अंजलि से हुई थी। उन्होंने बताया, इस संस्थान ने मुझे न केवल एक बेहतर पेशेवर बनाया, बल्कि मुझे मेरा जीवनसाथी भी दिया। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे इसी कैंपस में उन्हें पहली बार प्रोग्रामिंग करने और कंप्यूटर इस्तेमाल करने का अवसर मिला था।
अगले 5 साल: AI का बदलेगा स्वरूप भविष्य की ओर देखते हुए, पिचाई ने बताया कि अगले पाँच वर्षों में AI का दायरा लैब्स तक सीमित नहीं रहेगा। वह इसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए एक अनिवार्य उपकरण के रूप में देखते हैं।
पिचाई ने कहा, अगले पांच सालों में एआई स्वास्थ्य कर्मियों, सरकारी अधिकारियों, डेवलपर्स और किसानों के हाथों में होगा। यह तकनीक आम लोगों के जीवन को आसान बनाने का काम करेगी।
आईआईटी से गूगल तक का सफर सुंदर पिचाई ने 1993 में आईआईटी खड़गपुर से मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड और व्हार्टन से उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2004 में गूगल में कदम रखने के बाद, अपनी मेहनत के दम पर वे 2015 में कंपनी के सीईओ के पद तक पहुंचे। आज वे दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं।
*A message from a global icon. A proud moment for@IITKgp.
— IIT Kharagpur (@IITKgp) September 2, 2026
As IIT Kharagpur celebrates 75 years of excellence, innovation and nation-building, we were honoured to receive a special message from our distinguished alumnus @sundarpichai, CEO of @Google and Alphabet, marking this… pic.twitter.com/c4Zca3LKgk
बिहार की लाइफलाइन गंगा बनी खतरा : पटना समेत 8 जिलों में हाई अलर्ट, प्रशासन की नींद उड़ी
अस्पताल के बाहर तड़पता मासूम और बेबस माता-पिता: क्या यही है हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था?
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप: पीएम मोदी ने ली बाढ़ की स्थिति की जानकारी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
हुक्का पीकर आता हूं... रांची की पार्टी में धोनी की बात सुन हैरान रह गए ऋषभ पंत, वीडियो वायरल
FSSAI का एक्शन: वाई-वाई बनाने वाली कंपनी पर गिरी गाज, वेज भुजिया का उत्पादन बंद
मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर के पास धमाका, थर्राया थौबल इलाका
सूरत में 370 शिक्षकों पर गिरी गाज: बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में बरती लापरवाही, लगा भारी जुर्माना
दुश्मन की कैद से लौटने के बाद सैनिक की जिंदगी: क्या नौकरी रहती है और कैसे होती है वापसी?
ऑटो चलाने वाले पिता का सपना सच, 90% दिव्यांग बेटे ने IIT मद्रास पहुंच रचा इतिहास
5 साल बाद खत्म हुआ कड़वा अध्याय: दीपक हुड्डा की बड़ौदा टीम में वापसी, क्रुणाल से सुलझे विवाद