यूनिसेफ (UNICEF) की एक हालिया रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में डिजिटल सुरक्षा को लेकर खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 21 देशों में एक साल के भीतर करीब 2 करोड़ बच्चे ऑनलाइन यौन शोषण का शिकार हुए हैं। 12 से 17 साल की उम्र के हर 5 में से एक बच्चा इस खतरे की जद में है।
इंटरनेट, सोशल मीडिया और गेमिंग ऐप्स के जरिए बच्चों को डराना-धमकाना, उनकी मर्जी के बिना उनकी तस्वीरें अश्लील बनाकर वायरल करना या उन्हें अश्लील कंटेंट देखने के लिए मजबूर करना ऑनलाइन यौन शोषण है।
इसमें ऑनलाइन ग्रूमिंग सबसे खतरनाक है, जहां अपराधी पहले विश्वास जीतते हैं और फिर तस्वीरें मंगवाकर ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) करते हैं। 60 प्रतिशत मामले फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए हैं।
यूनिसेफ की रिपोर्ट बताती है कि शोषण का शिकार होने वाले बच्चों में आत्महत्या के विचार और खुद को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति सामान्य बच्चों की तुलना में 4 गुना अधिक होती है। हैरानी की बात यह है कि डर, झिझक और बदनामी के डर से 1 फीसदी से भी कम मामले पुलिस तक पहुंच पाते हैं।
यदि कोई बच्चा या किशोर ऑनलाइन शोषण का शिकार होता है, तो घबराएं नहीं और तुरंत इन विकल्पों का उपयोग करें:
ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ भारत में सख्त कानून मौजूद हैं:
अभिभावकों के लिए सलाह: बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें किसी भी संदिग्ध मैसेज या ब्लैकमेलिंग के बारे में खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करें। सुरक्षा ही बचाव है।
Schools can and should be a safe haven from children, away from violence, discrimination, sexual abuse and harassment. #UNICEF pledges “Zero Tolerance” for all forms of violence, discrimination, sexual abuse, and harassment against children.#ForEveryChild, An Opportunity pic.twitter.com/9F39RI1fbA
— UNICEF Guinea-Bissau (@unicef_bissau) September 27, 2022
सोनिया गांधी की आत्मकथा: विवादों के बाद अब हार्पर कॉलिन्स संभालेगा कमान
BCCI की महाबैठक: रोहित शर्मा का भविष्य तय, टीम इंडिया के नए कोर ग्रुप का हुआ ऐलान
पलटी मार गए स्वतंत्र भारद्वाज: हमले की शेखी के बाद अब बताई आत्मरक्षा की कहानी
कुवैत में नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर तमिलनाडु की महिला, वीडियो जारी कर मांगी मदद
जन्माष्टमी की भक्ति में डूबा बॉलीवुड: निमरत कौर ने किए बांके बिहारी के दर्शन, हेमा मालिनी और अन्य सितारों ने दी बधाई
मौत को मात देकर लौटे दो मजदूर: नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से उम्मीद की गूंज
ऑनलाइन दुनिया में बच्चों का डार्क साइड : हर 5 में से 1 बच्चा शिकार, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
कुशवाहा, पंडित, राजपूत, पासवान... आप जाति में उलझे और नेता बच्चों के भविष्य में
चलती ट्रेन की बर्थ पर जलाया दीया, रेलवे ने की सख्त कार्रवाई: यात्री को बीच सफर में उतारा
तेलंगाना कैबिनेट से निष्कासन पर सियासी संग्राम: कोंडा सुरेखा ने सीएम रेवंत रेड्डी को घेरा