कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने भी अपनी आस्था प्रकट की और फैंस को शुभकामनाएं दीं।
निमरत कौर पहुंचीं वृंदावन द फैमिली मैन फेम अभिनेत्री निमरत कौर इस पावन अवसर पर वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। निमरत ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ब्रज धाम की जादुई धूल से धन्य महसूस कर रही हूं। यह भूमि मंत्रमुग्ध करने वाली है।
हेमा मालिनी का खास अंदाज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने मशहूर डांस बैले राधा रास बिहारी की एक क्लिप शेयर की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी के जीवन में शांति और समृद्धि की कामना की और राधे-राधे के साथ बधाई दी।
सितारों ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सभी ने सोशल मीडिया के जरिए कृष्ण प्रेम की झलकियां साझा कीं। माधुरी दीक्षित ने एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया, वहीं अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने भी फैंस को विनम्रता और समर्पण का संदेश दिया।
कंगना और राम चरण का परिवार कंगना रनौत ने अपने मंडी स्थित पैतृक घर से वीडियो शेयर कर बताया कि वे कैसे कृष्ण का भोग तैयार कर रही हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना और बच्चों के साथ कृष्ण पूजा की। उपासना ने इस खूबसूरत पारिवारिक पल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
कृष्ण के रूप में पहचान बनाने वाले सौरभ राज जैन टीवी पर भगवान कृष्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता सौरभ राज जैन ने भी इस दिन को खास अंदाज में याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, कृष्ण करुणा हैं और करुणा ही कृष्ण हैं।
T 5845 - अब पकड़ में आया !! ये कुछ और, और ये 👇🏽 मेरी शुभकामनाएँ pic.twitter.com/a8LzRVNyL0
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 3, 2026
कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला: अब और सहन नहीं कर सकती , मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार
हबीबी, ईरान आओ ना : अमेरिका की धमकी पर ईरान का तीखा तंज, ट्रंप को कहा अंकल सैम
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: इंडिगो विमान का ब्रेक फेल, पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ नोज
नेपाल आपदा में चमत्कार : 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे 2 मजदूर, सुरक्षित निकाले गए
FCRA संशोधन बिल के लिए बनी संयुक्त समिति: डॉ. संजय जायसवाल संभालेंगे कमान
अब आपके स्मार्टफोन में होगा AI टीममेट: Android पर आया Grok Bot, ऐसे बदल जाएगा काम करने का तरीका
ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया, जानें क्या है इसकी खासियत
अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उड़ान और दुनिया में मची हलचल: 4 सितंबर की 10 बड़ी खबरें
जंतर-मंतर बवाल: पिता पर हमला मामले में राहुल गांधी की एंट्री, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
कैच आउट, फिर भी नॉट आउट: अंपायर की पैनी नजर ने बचाई बल्लेबाज की जान, देखें वीडियो