काउंटी चैंपियनशिप के दौरान एक बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला। टांटन के कूपर एसोसिएट्स ग्राउंड पर समरसेट और ग्लेमोर्गन के बीच चल रहे मुकाबले में बल्लेबाज टॉम लैमनबी को एक ऐसी जीवनदान मिला, जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
मैच पर समरसेट का दबंजा दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक समरसेट ने मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। टीम ने अपनी पहली पारी में 441 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और ग्लेमोर्गन पर 247 रनों की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में ग्लेमोर्गन ने दिन के अंत तक 1 विकेट खोकर 30 रन बनाए थे।
90 के फेर में दो बार मिली राहत समरसेट के बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लैमनबी शानदार लय में थे और अपने शतक के बेहद करीब थे। इसी दौरान डैन डाउथमैन की गेंदबाजी पर लैमनबी दो बार विकेट के पीछे कैच आउट हुए। लेकिन, दोनों ही बार अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। पहली बार तो गेंदबाज के पैर की गलती थी, लेकिन दूसरी बार की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
क्या थी ग्लेमोर्गन की बड़ी भूल? क्रिकेट के नियमों के अनुसार, लेग साइड पर बिहाइंड द स्क्वायर (स्क्वायर लेग के पीछे) अधिकतम दो फील्डर ही खड़े हो सकते हैं। ग्लेमोर्गन की टीम ने इस नियम को दरकिनार कर वहां तीन फील्डर तैनात कर दिए थे। अंपायर की पैनी नजर ने इस तकनीकी चूक को तुरंत पकड़ लिया और स्पष्ट नो-बॉल का इशारा कर दिया।
क्यों बनाया गया है यह नियम? क्रिकेट में यह नियम सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। गेंदबाजों को खतरनाक बॉडीलाइन गेंदबाजी करने से रोकने और बल्लेबाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लेग साइड की फील्डिंग पर पाबंदी लगाई गई है। ग्लेमोर्गन ने एक ही समय पर लेग स्लिप, फाइन लेग और डीप स्क्वायर लेग पर खिलाड़ी रखे थे, जो नियमों का साफ उल्लंघन था। इस बड़ी गलती की कीमत टीम को एक विकेट गंवाने के अवसर के रूप में चुकानी पड़ी।
An unusual life for Tom Lammonby pic.twitter.com/keTMtOReQl
— Rothesay County Championship (@CountyChamp) September 3, 2026
पंजाब की सियासी प्रयोगशाला: अमृतसर में 2027 के महासंग्राम की पूरी तस्वीर
नेपाल में चमत्कार: बाढ़ के नौ दिन बाद सुरंग से दो लोग जिंदा निकले, और लोगों की बंधी उम्मीद
राजस्थान में मानसून की वापसी: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोटा-भरतपुर में बरसेंगे बादल
ISRO की बड़ी कामयाबी: EOS-05 सैटेलाइट से अब भारत की सीमाओं पर होगी पैनी नजर
दलीप ट्रॉफी फाइनल: वैभव सूर्यवंशी समेत इन 3 स्टार खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस, गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला
दासुन शनाका का तूफानी शतक: 39 गेंदों में रचा इतिहास, सीपीएल में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? जेलेंस्की के सामने एस. जयशंकर ने रखी दो टूक बात
अलर्ट: लॉक फोन में भी दिख सकती हैं आपकी पर्सनल फोटो, WhatsApp की बड़ी प्राइवेसी चूक आई सामने
संसद मार्ग थाने पर कॉकरोच पार्टी का हल्ला बोल: वायरल वीडियो के बाद पुलिस के खिलाफ मोर्चा
एशियन गेम्स 2026: खिलाड़ियों की सुविधा के लिए BCCI ने कसी कमर, जापान में होगा पुख्ता इंतजाम