थाईलैंड में लिंकन का रिलैक्स , वॉशिंगटन ने संभाला मोर्चा अमेरिकी नौसेना का सुपर कैरियर USS अब्राहम लिंकन 286 दिनों की लंबी तैनाती के बाद राहत की सांस ले रहा है। यह जहाज करीब 250 दिनों तक बिना किसी पोर्ट कॉल के समुद्र में तैनात रहा। 2 सितंबर को इसे थाईलैंड के पटाया में रुकने का मौका मिला, जिससे लगभग 5,000 सैनिकों को राहत मिली। लंबी तैनाती के दौरान जहाज पर मोल्ड, प्लंबिंग की समस्या और सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद इसे ब्रेक मिलना तय माना जा रहा था।
जॉर्ज वाशिंगटन की एंट्री, नहीं कम होगी ताकत लिंकन के पीछे हटते ही अमेरिका ने कोई जोखिम न लेते हुए USS जॉर्ज वाशिंगटन को अरब सागर में तैनात कर दिया है। जापान के योकोसुका से आया यह सुपर कैरियर अब CENTCOM क्षेत्र में मोर्चा संभाल रहा है। अमेरिका का स्पष्ट संदेश है कि मध्य पूर्व में उसकी समुद्री ताकत और निगरानी में कोई कमी नहीं आएगी।
USS बॉक्सर का दम, मरीन और हवाई ताकत का प्रदर्शन इस बीच, अरब सागर में USS बॉक्सर की सक्रियता ने रणनीतिक विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। यह वॉस्प-क्लास एम्फीबियस असॉल्ट शिप महज एक जहाज नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता सैन्य अड्डा है। इस पर 2,600 से अधिक मरीन्स और सैनिक तैनात हैं। जहाज F-35B फाइटर जेट और MV-22 ऑस्प्रे जैसे घातक विमानों को संचालित करने में सक्षम है, जो इसे किसी भी जमीनी हमले या मरीन लैंडिंग ऑपरेशन के लिए तैयार रखता है।
साधारण रोटेशन या बड़े युद्ध की आहट? इन तीन बड़े जहाजों की अदला-बदली और मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज एक नियमित रोटेशन है या ईरान के खिलाफ किसी बड़े सैन्य अभियान की नींव रखी जा रही है। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक दबावों को देखते हुए किसी बड़े युद्ध की संभावना कम है, लेकिन अमेरिका जिस तरह से अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है, वह ईरान के लिए कड़ा संदेश है।
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका भले ही पूर्ण युद्ध से बचे, लेकिन वह छिटपुट हमलों और सैन्य घेराबंदी के जरिए ईरान पर अपना दबाव बनाए रखने की पूरी तैयारी में है।
Over 2,600 Sailors and Marines are deployed aboard USS Boxer (LHD 4) as the amphibious assault ship operates in the Middle East. Here s an inside look. 👇 pic.twitter.com/FiJcwleF8V
— U.S. Central Command (@CENTCOM) September 3, 2026
ISRO की बड़ी कामयाबी: EOS-05 सैटेलाइट से अब भारत की सीमाओं पर होगी पैनी नजर
दिल्ली मर्डर केस: 12,000 KM का पीछा, 5 राज्यों की खाक और 8 कातिल गिरफ्तार
बिग बॉस 20 हाउस: कार्निवल थीम और सीक्रेट कमरों से लैस है इस बार का घर, देखें इनसाइड तस्वीरें
स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक: मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ बनीं महिला क्रिकेट की नई रन मशीन
मौत का सैलाब, चीखें और खौफनाक रात: नेपाल आपदा से बाल-बाल बचे हिमाचल के ज्ञान सिंह
कल्कि 2898 AD के नाम पर बड़ा फ्रॉड अलर्ट: मेकर्स ने दी चेतावनी, कहा- किसी को भी पैसे न दें
स्मृति मंधाना की मुरीद हुईं हरमनप्रीत कौर, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले पर दिया बड़ा अपडेट
रिकॉर्ड्स की बारिश में भी स्मृति मंधाना का ग्राउंडेड अंदाज, बोलीं - मुझे तो पता ही नहीं था!
टूटी-फ्रूटी का कड़वा सच: क्या आप भी गंदगी का स्वाद ले रहे हैं?
जंतर-मंतर बवाल: पिता पर हमला मामले में राहुल गांधी की एंट्री, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल