बचपन की यादों में मिठास घोलने वाली टूटी-फ्रूटी अब चर्चा का विषय बन गई है। आमतौर पर केक, आइसक्रीम और मिठाई में इस्तेमाल होने वाली यह रंग-बिरंगी चीज जितनी आकर्षक दिखती है, इसे बनाने का तरीका उतना ही डरावना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इसके मेकिंग वीडियो ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
वीडियो देख दहल जाएंगे आप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक क्लिप में टूटी-फ्रूटी बनाने की प्रक्रिया दिखाई गई है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह भड़के हुए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस तरीके से इसे तैयार किया जा रहा है, वह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक और घिनौना है।
पैरों से कुचली जा रही सामग्री वीडियो में एक तालाबनुमा चैंबर दिखाई दे रहा है, जिसमें मजदूर बिना कपड़ों और बिना किसी सुरक्षा साधन के काम कर रहे हैं। ये लोग कच्चे पपीते या अन्य फलों के छिलकों जैसी सामग्री को अपने नंगे पैरों से कुचलते और साफ करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद, इसी सामग्री को प्लास्टिक के गंदे कैरेटों में भरकर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है।
हाइजीन के नाम पर जीरो इस पूरी प्रक्रिया में स्वच्छता का नामोनिशान नहीं है। न तो हाथों में दस्ताने हैं और न ही काम करने की जगह पर साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। खुलेआम अनहाइजीनिक तरीके से तैयार की जा रही यह टूटी-फ्रूटी सीधे बाजार पहुंचती है और बच्चों के पेट में जाती है।
सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी चीजें खाने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों को टूटी-फ्रूटी खाने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर कर दिया है।
आप जो टूटी फ्रूटी खाते हैं वह देखिए बनता कैसे हैं। आज के बाद आप खाना छोड़ देंगे। pic.twitter.com/VnahFbX4aK
— Dr LALA SINGH RAJPUT (@DRajput86072) September 3, 2026
ट्रेन में समोसा खाने वाले हो जाएं सावधान: कानपुर की सड़ांध वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश
स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक धमाका: मिताली राज और मेग लैनिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, बनीं नंबर-1
मेसी के संन्यास पर बोले सौरव गांगुली: महान खिलाड़ियों की विरासत को दोहराना नामुमकिन
नेपाल में चमत्कार: 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में मौत से लड़कर जिंदा निकला शख्स, अब तक 1259 मौतें
AK-47, लाठियां और टूटते सपने: बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, सरकार को दी चेतावनी
फर्जी IAS तृप्ति सिंह का पर्दाफाश: खुद को अफसर बताकर लूटे लाखों, ऐसे खुला ट्रेनिंग सेंटर का काला चिट्ठा
मिर्जापुर द मूवी रिव्यु: थिएटर्स में लौटा मुन्ना भैया का भौकाल, क्या यह फिल्म सुपरहिट है?
अब जब प्रेम पत्र मिल ही गया, तो षड्यंत्र का पर्दाफाश तो होगा ही: IAS रिंकू सिंह राही का तीखा पलटवार
क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? जेलेंस्की के सामने एस. जयशंकर ने रखी दो टूक बात
रवींद्र जडेजा की सोशल मीडिया पर वापसी: नई प्रोफाइल फोटो में माही , पहली पोस्ट में राजस्थान कनेक्शन