जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट और चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने अब सीधा मोर्चा खोल दिया है।
सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द आईएएस राही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्य सचिव को लिखा अपना पत्र सार्वजनिक किया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, काश कि इस पत्र को संज्ञान में लेकर समय रहते कार्रवाई की गई होती। लेकिन नहीं... शुक्र है कि मैं अभी भी जिंदा हूं।
क्या है पूरा मामला? विवाद की जड़ एक प्रस्तावित जुलूस है। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि 4 जुलाई को कुछ लोगों द्वारा रिंकू सिंह राही को दोबारा जालौन का उपजिलाधिकारी बनाने की मांग को लेकर जुलूस निकाला जाएगा। जिलाधिकारी ने इस पर राही से जवाब मांगा और इसे रोकने का निर्देश दिया।
साजिश का आरोप रिंकू सिंह राही का कहना है कि वे आयोजकों को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जुलूस से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राही ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी को यह अंदेशा है कि यह पूरा खेल परोक्ष रूप से उन्हीं के इशारे पर हो रहा है, जो कि पूरी तरह निराधार है।
प्रशासनिक दुविधा का जिक्र अपने पत्र में राही ने लिखा कि पिछले कुछ समय से ऐसी परिस्थितियां बनाई गई हैं, जिससे उनके लिए प्रशासनिक कार्यों को निष्पक्ष और निर्भीक रूप से करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासनिक और नैतिक दुविधाओं का हवाला देते हुए मुख्य सचिव को सीधे हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
खुली चुनौती आईएएस राही ने जिलाधिकारी को एक और तीखी चुनौती दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि प्रशासन को उन पर या उनके द्वारा जुलूस को बढ़ावा देने का संदेह है, तो वे किसी भी अनुमति का इंतजार न करें और सीधे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दें।
फिलहाल, इस मामले ने जालौन के प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। एक आईएएस अधिकारी द्वारा आला अधिकारियों के खिलाफ इस तरह सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोलना शासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है।
*काश कि इस पत्र को संज्ञान में लेकर समय रहते कार्यवाही की गई होती।
— Rinku Singh Rahi (@Rahiagainstcor1) September 3, 2026
लेकिन नहीं....
जबकि पहले ही बता दिया गया था कि स्थिति बहुत ही गंभीर है, इसलिए मुख्य सचिव महोदय को सीधे लिखने के लिए विवश होना पड़ा।
लेकिन शुक्र है कि मैं अभी भी जिंदा हूं।
अब जब प्रेम पत्र मिल ही गया है तो अब… pic.twitter.com/Rdbttnnq4C
बलूचिस्तान में खून की होली: BLA के दो भीषण हमलों में 25 पाकिस्तानी सैनिकों का सफाया
यासीन मलिक का चौंकाने वाला कदम: सरला भट्ट हत्याकांड से इनकार, खुद मांगी फांसी और पत्नी से तलाक का ऐलान
मथुरा में गरजे सीएम योगी: सनातन को मिटाने वाले खुद इतिहास में खो गए
स्वतंत्र भारद्वाज का कबूलनामा: निशु आजाद के पिता पर हमले के बाद संसद मार्ग थाने पहुंची CJP, भारी पुलिस बल तैनात
स्टीयरिंग को चूमा, टायरों को नमन: रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर फूट-फूटकर रोया ड्राइवर
12,000 किमी का महाऑपरेशन: समझौते के बहाने दिल्ली बुलाकर गुड्डू बादशाह का कत्ल, 5 राज्यों से दबोचे गए 8 खूंखार
रिकॉर्ड्स की बारिश में भी स्मृति मंधाना का ग्राउंडेड अंदाज, बोलीं - मुझे तो पता ही नहीं था!
क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? जेलेंस्की के सामने एस. जयशंकर ने रखी दो टूक बात
महिला एशिया कप 2026: टीम इंडिया का जलवा, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
भीषण गर्मी का कहर: शिकागो में पिघला पुल, हवा में लटका तो थम गई शहर की रफ्तार