सितंबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तुरंत बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे, जिससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित होगा।
बैंक कर्मचारियों का मुख्य आक्रोश दो बड़े मुद्दों पर है। पहली मांग 5-डे बैंकिंग (सप्ताह में पांच दिन काम) लागू करना है। दूसरी बड़ी समस्या प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI) में सरकार के कथित एकतरफा हस्तक्षेप को लेकर है। यूनियनों का कहना है कि ये मामले लंबे समय से लंबित हैं और सरकार बातचीत के जरिए इनका समाधान निकालने में नाकाम रही है।
फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को काम चलता है। बैंक कर्मचारी और अधिकारी संघों का कहना है कि वे सभी शनिवार की छुट्टी के बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं। यह समझौता इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ 8 मार्च 2024 को हो चुका है, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार से इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।
यूनियनों का आरोप है कि प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) में सरकार ने मनमाने बदलाव किए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही पारदर्शी व्यवस्था को दरकिनार कर सरकार सीधे दखल दे रही है। इसके अलावा, पेंशन से जुड़े मुद्दों सहित कई अन्य मांगें भी हैं जिन्हें हल करने के लिए यूनियनें लगातार दबाव बना रही हैं।
अगर आपको बैंक शाखा जाकर काम करवाना है, तो 11 से 13 सितंबर के बीच कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट और डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम अटक सकते हैं। हालांकि, डिजिटल सेवाओं पर राहत की उम्मीद है। यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रह सकती हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से इनमें कुछ समय के लिए बाधा आ सकती है।
अगर सरकार ने इन मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो बैंकिंग सेक्टर में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि 11 सितंबर की हड़ताल के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को भी तीन दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो अक्टूबर से बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On the All India Bank Employees Association s strikes, General Secretary, AIBEA, CH Venkatachalam says, ...for the past 10 years in banks, the second and fourth Saturdays have been holidays as per our demand, while on the first and third Saturdays, we work full… pic.twitter.com/DyNq6CKGUz
— ANI (@ANI) September 1, 2026
ओवैसी के किले में सेंध: एक हफ्ते में दो बड़े झटकों से चरमराई AIMIM की यूपी रणनीति
नेपाल में बाढ़ का कफन : 250 शवों को दफनाने पर मचा बवाल, DNA सैंपल ही अब आखिरी सहारा
अमेरिका-ईरान संघर्ष: मची तबाही के बाद अब क्या है तेहरान का अगला कदम?
श्रीनगर में सियासी घमासान: BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के आमने-सामने आने से बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के बाद अब Gen Z वकीलों पर कांग्रेस की नजर: राहुल गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का मास्टर प्लान
UP TET 2026 OMR विवाद: 50 हजार कैंडिडेट्स का फंसा भविष्य, जांच के लिए बनी विशेष समिति
हुक्का पीकर आता हूं... : एमएस धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो वायरल, फैंस हैरान
IAS की कुर्सी छोड़ी, अब क्या राजनीति में एंट्री? दिव्या मित्तल के इस्तीफे से बढ़ा सियासी सस्पेंस
14 चौके, 8 छक्के और विस्फोटक शतक: प्रभसिमरन सिंह ने 265 रनों के लक्ष्य को बनाया बौना
कौन सा तेल लगाते हो भाई? श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अपने लंबे बालों से इंटरनेट पर मचाया तहलका