सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को अपने दोस्तों के साथ एक निजी महफिल में देखा जा सकता है, जो चर्चा का विषय बन गई है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो किसी कमरे के अंदर का है, जहां धोनी और पंत समेत करीब 6-7 लोग मौजूद हैं। वीडियो में सभी लोग ग्रुप फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक पल ऐसा भी है जब धोनी, पंत को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। टेबल पर कुछ ड्रिंक्स भी रखी हुई हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक पार्टी का माहौल है।
धोनी का हुक्का वाला बयान वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है जब ऋषभ पंत अपने दोस्तों को आवाज लगाते हैं और धोनी को पास बुलाते हैं। जवाब में धोनी कहते हुए सुनाई देते हैं, रुक... हुक्का पीकर आता हूं। इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब धोनी के हुक्के के शौक की चर्चा हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज बेली भी पहले खुलासा कर चुके हैं कि सीएसके के दिनों में धोनी अक्सर अपने कमरे में हुक्का सेशन रखा करते थे।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ हुए फैंस इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग धोनी को इस आदत के लिए ट्रोल कर रहे हैं और पुराने फोटो शेयर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थक मजबूती से बचाव में उतर आए हैं।
धोनी के सपोर्ट में आए फैंस का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। एक निजी व्यक्ति के रूप में वे अपनी मर्जी की जिंदगी जीने के लिए स्वतंत्र हैं। फैंस का मानना है कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट को जो गौरव दिलाया है, उसके बाद उनकी निजी आदतों पर सवाल उठाना गलत है।
अभी तक स्पष्ट नहीं हैं जानकारियां इस पूरे मामले में अभी तक कई चीजें स्पष्ट नहीं हैं। यह वीडियो कब का है और कहां शूट किया गया है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ यूजर्स इसे सोशल मीडिया पर पंत की हालिया गतिविधियों से जोड़कर मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह चर्चा महज अटकलों तक ही सीमित है।
Dhoni never beating the allegations 😭
— ONE7 (@17pixles) September 2, 2026
When Pant said, “Mahi bhai, edhar aao.”
Dhoni: “Rukk… Hukka peeke aata hu.” 💨
- Dhoni & Pant chilling with their friends in London. 🫣 pic.twitter.com/myPw4bjQF9
श्रीनगर में सियासी घमासान: BJP दफ्तर के बाहर NC का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोक-झोंक
एम्स की लापरवाही या जटिल बीमारी? 13 साल के इंतजार के बाद 15 वर्षीय तन्वी ने तोड़ा दम
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
नेपाल से बहकर आई रहस्यमयी मछलियां बनीं मुसीबत, बिहार सरकार ने जारी किया अलर्ट
1600 बच्चों के मसीहा बने प्रिंसिपल: नेपाल में तबाही के बाद अब भारत फिर से बनाएगा यह स्कूल
मोदी जी, आपकी चमकती स्किन का राज क्या है? महुआ मोइत्रा का पीएम पर तीखा तंज
पहले मैं लूंगा शराब... सड़क पर भिड़े पुलिस और पीएसी के जवान, लात-घूंसे चलते देख दंग रह गए लोग
मोदी जी, आपकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है? महुआ मोइत्रा का तंज— मैं भी 51 की हो गई हूं
महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट पर घमासान: क्या 2 करोड़ नाम जानबूझकर हटाए गए?
IAS की कुर्सी छोड़ी, अब क्या राजनीति में एंट्री? दिव्या मित्तल के इस्तीफे से बढ़ा सियासी सस्पेंस