तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भारत की GDP ग्रोथ के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने न केवल आर्थिक आंकड़ों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाए, बल्कि पीएम की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके स्किन ग्लो को लेकर भी कटाक्ष किया है।
GDP पर पीएम की समझ पर सवाल महुआ मोइत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री को GDP जैसे जटिल विषयों पर कम ही बोलना चाहिए, क्योंकि लगता है कि वे इन आंकड़ों की बारीकियों को नहीं समझते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले GDP के ऊंचे आंकड़े जारी करती है और बाद में उनमें संशोधन (Revision) कर उन्हें घटा देती है। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार भी 7.9% के आंकड़ों को बाद में 7% कर दिया गया था।
सोशल मीडिया और रील बनाने में व्यस्त हैं पीएम महुआ ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान अब देश की अर्थव्यवस्था के बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आजकल Gen-Z से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं और आधी रात को इंस्टाग्राम रील्स बनाने में व्यस्त हैं। मोइत्रा के अनुसार, पीएम को अर्थव्यवस्था की चिंता विपक्ष पर छोड़ देनी चाहिए।
मुझे भी अपना स्किन केयर रूटीन जानना है अपनी तीखी बयानबाजी के बीच महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री की त्वचा की चमक पर एक अजीबोगरीब टिप्पणी की। उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा, मोदी जी, मुझे आपकी त्वचा की चमक बहुत पसंद है। आप विदेश से ऐसा क्या लेकर आते हैं जिससे आपकी त्वचा इतनी चमकती है?
महुआ ने आगे कहा, मैं भी अब 51 साल की हो गई हूं, मुझे भी अपनी त्वचा का ख्याल रखना है। आप अपना स्किन केयर सीक्रेट जरूर साझा करें।
झूठ की गूंज पर पलटवार प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष पर किए गए झूठ की गूंज वाले हमले का भी मोइत्रा ने जवाब दिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि विपक्ष की आवाज कम से कम प्रधानमंत्री के कानों तक तो पहुंच रही है।
जारी है सियासी जंग भारत की GDP ग्रोथ को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच यह तकरार नई नहीं है। जहाँ सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मानती है, वहीं विपक्षी नेता आंकड़ों की प्रामाणिकता पर बार-बार सवाल उठाते रहे हैं। बहरहाल, महुआ मोइत्रा का यह नया बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On India s GDP growth of 7.8% in Q1, TMC MP Mahua Moitra says, It would be better for him to speak less about GDP growth—a subject he doesn t seem to grasp—especially now that he is trying to get active on Instagram because someone advised him that… pic.twitter.com/EJ3Ju7eB8w
— ANI (@ANI) September 2, 2026
राम मंदिर को मिला पहला CEO: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान, कारगिल युद्ध के रहे हैं हीरो
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान बनाम तिलक, कौन बनेगा घरेलू क्रिकेट का नया किंग ?
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने संभाली कमान, बोले- ईश्वर का आशीर्वाद
नेपाल का मिरेकल हाउस और सोनू सूद का मिशन: तबाही के बीच उम्मीद की एक किरण
धोनी के भरोसे को नहीं तोड़ पाए मिस्टर क्रिकेट , इंग्लैंड का बड़ा ऑफर ठुकराकर CSK को दी प्राथमिकता
नेपाल आपदा: धुंचे हेलीपैड पर जिंदगी की जंग, हेलिकॉप्टर के लिए 48 घंटे का इंतजार
बिहार में मानसून का हाई अलर्ट : 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 72 घंटे रहें सावधान
UP Election 2027: सहारनपुर की 7 सीटों का सियासी गणित, क्या फिर खिलेगा कमल या गठबंधन मार ले जाएगा बाजी?
नेपाल त्रासदी: तीन मंजिला मकान के मलबे से निकले 24 शव, मां की बाहों में सिमटी मिली बच्ची
यूपी में बारिश का डबल अटैक : अगले 48 घंटे भारी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी