उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद से ही OMR शीट में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ गया है। भारी संख्या में कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोके जाने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
UPESSC ने 26 अगस्त 2026 को UP TET 2026 के नतीजे घोषित किए थे। आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 13 लाख से अधिक सफल रहे। लेकिन, सॉफ्टवेयर के जरिए OMR शीट के मूल्यांकन के दौरान करीब 50 हजार कैंडिडेट्स के आवेदन निरस्त कर दिए गए और उनका रिजल्ट रोक दिया गया।
आयोग के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने OMR शीट भरते समय रोल नंबर, भाषा विकल्प या अन्य अनिवार्य कॉलम में गोले भरने में तकनीकी गलती की, उनके आवेदन स्वतः निरस्त हो गए। कहीं गोले खाली छोड़ना तो कहीं गलत जगह मार्क करना, कैंडिडेट्स के बाहर होने का मुख्य कारण बना।
प्रभावित अभ्यर्थियों का तर्क है कि उन्होंने रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारियां सही भरी हैं, केवल गोले भरने में मानवीय भूल हुई है। कैंडिडेट्स का कहना है कि वे आंसर-की से मिलान करने पर पास हो रहे हैं, इसलिए उनके रिजल्ट को तकनीकी आधार पर रोकने के बजाय मैनुअल (हाथ से) जांच कर जारी किया जाना चाहिए। शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण इन अभ्यर्थियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विवाद बढ़ता देख UPESSC ने एक्शन लिया है। आयोग ने 5 सदस्यीय कमेटी गठित की है जो इन शिकायतों की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही, आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों से अपनी आपत्तियां आधिकारिक ईमेल [email protected] पर भेजने के लिए कहा है।
कमेटी इन सभी प्रत्यावेदनों का निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर ही भविष्य का निर्णय लिया जाएगा। यह पहल उन हजारों कैंडिडेट्स के लिए एक उम्मीद की किरण है, जिनका करियर फिलहाल अधर में लटका हुआ है।
विo संo 01/26 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु गठित समीति के संबंध में विज्ञप्ति pic.twitter.com/pMpBGtfSJW
— UPESSC (@upesscprayagraj) September 1, 2026
धोनी के भरोसे को नहीं तोड़ पाए मिस्टर क्रिकेट , इंग्लैंड का बड़ा ऑफर ठुकराकर CSK को दी प्राथमिकता
किंग चार्ल्स से मुलाकात के लिए बाबर आजम का सस्ता मेकओवर, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने संभाली कमान, बोले- ईश्वर का आशीर्वाद
रील से बाहर निकलिए मोदी जी : GDP के आंकड़ों पर तेजस्वी यादव का तीखा प्रहार
राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलेंगे नए CEO: कामकाज में आएगी तेजी, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत
जुगाड़ का इंजन फेल: पाकिस्तानी शख्स की ऑटोमैटिक कार सीधे पुलिस वैन से जा टकराई
पद्मावत विवाद: स्वरा भास्कर का पलटवार, कहा- रेप सर्वाइवर्स को जीने का पूरा अधिकार है
नेपाल पर आई भारी विपदा: भारत बना संकटमोचक , पांचवां राहत विमान पहुंचा मदद लेकर
क्या मतदाता सूची में हेरफेर? खरगे के वोट चोरी के आरोपों पर गरमाई सियासत
तिलक वर्मा बनाम वैभव सूर्यवंशी: दिलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ और ईस्ट के बीच होगी खिताबी जंग