रील से बाहर निकलिए मोदी जी : GDP के आंकड़ों पर तेजस्वी यादव का तीखा प्रहार
News Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने देश की अर्थव्यवस्था और GDP के आंकड़ों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर सरकार के दावों को बनावटी करार दिया है।

GDP रील में नहीं, जेब और रसोई में दिखती है तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा, मोदी जी रील से बाहर निकलकर रियलिटी की बात करिए। GDP आपके बनावटी आंकड़ों और हेडलाइंस में नहीं, बल्कि जमीन पर लोगों के जीवन, उनकी जेब और रसोई में दिखती है। तेजस्वी का आरोप है कि सरकार जो दिखाती है, असल में वह होता नहीं है और जो जमीन पर सच है, उसे छिपाया जाता है।

पड़ोसी देशों से तुलना और जुमलेबाजी का आरोप तेजस्वी ने दावा किया कि बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की प्रति व्यक्ति आय अब भारत से बेहतर है। उन्होंने सवाल किया कि फिर मोदी सरकार किस GDP ग्रोथ का ढिंढोरा पीट रही है? उन्होंने प्रधानमंत्री को नसीहत दी कि 12 साल के सत्ताकाल के बाद अब झूठ और जुमले छोड़कर जमीन पर काम करने की जरूरत है।

95% लोगों का नुकसान, केवल 5% का मुनाफा अर्थव्यवस्था के मॉडल पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार का मॉडल ऐसा है जिसमें मुनाफा केवल ऊपर के 5 प्रतिशत लोगों को मिलता है, जबकि 95 प्रतिशत आबादी नुकसान झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजकोषीय घाटे को कम दिखाने के लिए सरकार आरबीआई (RBI) के डिविडेंड का सहारा ले रही है और अब तक आरबीआई से 2 लाख 68 हजार करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं।

बेरोजगारी और गिरता रुपया बना चुनौती तेजस्वी यादव ने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि रुपया तेजी से गिर रहा है और महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। उन्होंने बेरोजगारी को 50 साल में सबसे ज्यादा बताते हुए कहा कि रोजगार कम हो रहे हैं और देश के लोग ईएमआई और कर्ज के सहारे जिंदगी जीने को मजबूर हैं। छोटे व्यापारी टूट रहे हैं और युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी उम्र खपा रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल तेजस्वी ने शिक्षा के मोर्चे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 सालों में देश में 94 हजार स्कूल बंद हो गए हैं, यानी हर दिन औसतन 26 स्कूल बंद हुए। इसके अलावा, 1 लाख स्कूल ऐसे हैं जो सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 85 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज पर निर्भर रखना ही मोदी सरकार का असली विकास मॉडल है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नेपाल में जलप्रलय: एक ही घर से मिले 24 शव, बच्ची को सीने से चिपकाए मिली मां की लाश

Story 1

हम चैन की नींद सो पाते हैं... , ऑपरेशन सफेद सागर देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर

Story 1

हवा में तैरते हुए लपका नामुमकिन कैच, फील्डर के करतब देख दंग रह गए क्विंटन डिकॉक

Story 1

इमाम उल हक को देखनी चाहिए यह तस्वीर: टूटे पैर के साथ भारतीय बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

Story 1

भारत की उच्च शिक्षा का स्वर्णिम दशक: 70% बढ़े विश्वविद्यालय, विदेशी छात्रों का बढ़ा भरोसा

Story 1

दिशा सालियान केस में नया मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अब CBI करेगी मामले की जांच

Story 1

ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार

Story 1

नेपाल आपदा: धुंचे हेलीपैड पर जिंदगी की जंग, हेलिकॉप्टर के लिए 48 घंटे का इंतजार

Story 1

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रायपुर पहुंचे: एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Story 1

धोनी के भरोसे को नहीं तोड़ पाए मिस्टर क्रिकेट , इंग्लैंड का बड़ा ऑफर ठुकराकर CSK को दी प्राथमिकता