कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) के एक रोमांचक मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स आमने-सामने थे। इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने शतक जड़ा और जॉनसन चार्ल्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, लेकिन चर्चाओं के केंद्र में रहे 26 साल के नवीन बिडाइसी।
फिजिक्स के नियम हुए फेल नवीन बिडाइसी ने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा कैच लपका जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। गेंद बाउंड्री के बाहर जाने को तैयार थी, तभी नवीन ने लंबी दौड़ लगाई और हवा में गोता लगाते हुए उसे लपक लिया। यह दृश्य इतना अविश्वसनीय था कि खुद डिकॉक भी अपना विकेट गिरने पर यकीन नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर इस कैच को फिजिक्स के नियमों को चुनौती देने वाला बताया जा रहा है।
निर्णायक साबित हुआ जादुई कैच नवीन का यह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस विकेट के बाद बारबाडोस की पारी लड़खड़ा गई और वे 20 ओवर में 217 रनों पर सिमट गए। हालांकि, इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतक लगाया तो वहीं जैकरी कार्टर ने 57 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
सेंट किट्स की शानदार जीत 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 45 गेंदों में 78 रनों की धुआंधार पारी खेली। दासुन शनाका, कायल मेयर्स और आंद्रे फ्लेचर के अहम योगदानों की बदौलत सेंट किट्स ने 5 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट खोकर 220 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पूरे मैच में सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी करने वाले नवीन बिडाइसी ने अपनी फील्डिंग से साबित कर दिया कि क्रिकेट में एक बेहतरीन कैच मैच का रुख कितनी जल्दी बदल सकता है।
𝑨𝒊𝒓 𝑩𝒊𝒅𝒂𝒊𝒔𝒆𝒆 has landed at Warner! 🛬
— CPL T20 (@CPL) September 2, 2026
Navin Bidaisee takes an insane Flow Classic Catch! 🇰🇳x 🇧🇧 #CPL26 #SKNPvBT #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #Flow pic.twitter.com/sHohzgd0Nb
मछली दावत विवाद: अजय राय ने CM योगी पर ठोका मानहानि का केस, मांगी सार्वजनिक माफी
नेपाल में तबाही के बीच भारत बना मसीहा: 5वां विमान पहुंचा, 1200 से अधिक लोगों की मौत
जब विराट ने तोड़ा दिग्गजों का तिलिस्म: आज ही के दिन बने थे इंटरनेशनल रन मशीन
नेपाल बाढ़ में चमत्कारी बचा हरा घर: मालिक ने बयां की उस खौफनाक रात की कहानी, बताया कैसे बची जान
मैनपुरी में वर्दी का रौब : मूंछों पर ताव देकर DSP बोले- अखिलेश यादव को भेज देना यह वीडियो
छात्रों के बाद अब Gen Z वकीलों पर कांग्रेस की नजर: राहुल गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का मास्टर प्लान
यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की दिवाली : मानदेय में भारी बढ़ोतरी और शोषण पर लगा ब्रेक
पद्मावत विवाद: स्वरा भास्कर का पलटवार, कहा- रेप सर्वाइवर्स को जीने का पूरा अधिकार है
मुख्यमंत्री विजय का दिल छू लेने वाला अंदाज: बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया हजारों का महंगा चश्मा
कानपुर-दिल्ली के यात्रियों की मौज: 7 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें