कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति तैयार की है। राहुल गांधी अब Gen Z वकीलों को मुख्यधारा की राजनीति और पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की तैयारी में हैं। इस मुहिम की कमान वरिष्ठ नेता और लीगल सेल प्रमुख अभिषेक मनु सिंघवी को सौंपी गई है।
पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत इस पहल के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके पहले चरण में 10 युवा वकीलों का चयन किया गया है। ये वकील कांग्रेस के 10 अलग-अलग सांसदों के साथ काम करेंगे और उन्हें कानूनी मामलों में मदद मुहैया कराएंगे। खास बात यह है कि फिलहाल ये वकील पार्टी के सदस्य नहीं हैं, बल्कि एक लीगल इंटर्नशिप के तौर पर काम करेंगे। अगर भविष्य में उनकी सोच पार्टी की नीतियों से मेल खाती है, तो उन्हें पार्टी में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
15 मिनट की मांग, सवा घंटे की मंथन सूत्रों के अनुसार, अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी से इस विषय पर चर्चा के लिए केवल 15-20 मिनट का समय मांगा था। लेकिन चर्चा इतनी गंभीर और विस्तृत रही कि यह बैठक लगभग सवा घंटे तक चली। इस बैठक ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद गंभीर है।
राहुल गांधी के तीन प्रमुख संदेश युवा वकीलों के साथ संवाद के दौरान राहुल गांधी ने तीन महत्वपूर्ण बातें साझा कीं:
सोशल मीडिया पर उत्साह अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने इसे जोश भरी बातचीत बताया और कहा कि इन होनहार वकीलों के तीखे सवाल और संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा की तरह है। कांग्रेस का यह प्रयोग आने वाले समय में अन्य सांसदों के लिए भी लागू किया जा सकता है।
An energising interaction between LoP @RahulGandhi Ji and the AICC Law, Human Rights & RTI Dept. together with our Legal Fellows.
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) September 1, 2026
Bright young lawyers, sharp questions, and a shared commitment to the Constitution…. pic.twitter.com/snPKGrDBqV
नेपाल की तबाही: हरा घर कैसे बना मौत के मंजर में जीवन का कवच?
भारत-पाक महामुकाबले से पहले वायरल हुआ फातिमा सना का फैन मोमेंट , चर्चा में पाकिस्तानी कप्तान
SCO समिट की तस्वीर में पीएम मोदी को हटाने पर छिड़ा विवाद, क्या यह पाकिस्तान की पेटी पॉलिटिक्स है?
दिशा सालियान केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBI जांच के आदेश पर छलके पिता के आंसू
कानपुर-दिल्ली के यात्रियों की मौज: 7 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
कौशांबी पटाखा ब्लास्ट: मुख्य आरोपी की इमारत जमींदोज, फरार आरोपियों पर इनाम और पुलिस पर गिरी गाज
एम्स की लापरवाही या जटिल बीमारी? 13 साल के इंतजार के बाद 15 वर्षीय तन्वी ने तोड़ा दम
इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत: चार्ली डीन की कप्तानी में रचा गया सबसे बड़ा रन चेज
नेपाल बाढ़: 1114 शवों की बरामदगी, सिर्फ 95 की ही हो सकी पहचान; सरकार ने झोंकी पूरी ताकत
अमेरिका-ईरान संघर्ष: मची तबाही के बाद अब क्या है तेहरान का अगला कदम?