नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत पूरी मजबूती के साथ अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है। राहत और बचाव कार्य को तेज करते हुए भारत ने अपना पांचवां राहत विमान नेपाल रवाना कर दिया है।
भारत द्वारा भेजे गए इस विमान में 11 सदस्यों की एक विशेष रेस्क्यू टीम शामिल है। इसके साथ ही करीब 5.5 टन जरूरी दवाइयां और आधुनिक बचाव उपकरण भेजे गए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस मदद की पुष्टि की है।
अब तक भारत की ओर से 68 टन से अधिक राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई जा चुकी है। इसमें कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट, हाइजीन किट, सोलर लैंप, पानी साफ करने वाली गोलियां और पोर्टेबल जनरेटर जैसी जरूरी वस्तुएं शामिल हैं।
नेपाल के हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 1120 को पार कर गई है। अभी भी 4606 लोग लापता हैं, जिनमें 583 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
सबसे अधिक तबाही चितवन और नवलपरासी जिलों में देखी गई है। अधिकारियों का मानना है कि मलबे से शव मिलने का सिलसिला जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
नेपाल सरकार के अनुरोध पर बचाव अभियान में तेजी लाई गई है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्र की जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत और चीन की तकनीकी टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं।
इसके अलावा, भारत की एक 19 सदस्यीय फोरेंसिक टीम नेपाल के विशेषज्ञों के साथ मिलकर डीएनए नमूनों की जांच कर रही है ताकि बाढ़ में जान गंवाने वालों की सही पहचान हो सके और उनके परिवारों को सूचित किया जा सके।
The fifth Indian aircraft has departed for Nepal.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 2, 2026
It is carrying an 11-member rescue team with specialised equipment, and 5.5 tonnes of essential medicines.
🇮🇳 🤝🇳🇵 pic.twitter.com/g7f4FqgPk8
पंजाब में रेट कार्ड का खेल: BJP का भगवंत मान सरकार पर बड़ा हमला, मांगा इस्तीफा
हम चैन की नींद सो पाते हैं... , ऑपरेशन सफेद सागर देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज मामला: अघोरी किन्नर गिरफ्तार, जेल से बाहर आते ही दी खुली चुनौती
इमाम उल हक को देखनी चाहिए यह तस्वीर: टूटे पैर के साथ भारतीय बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का
मोदी जी, आपकी चमकती स्किन का राज क्या है? महुआ मोइत्रा का पीएम पर तीखा तंज
मैं आ लिया फिर से... नाश करूंगा थारा : 6 हत्याओं का दोषी जेल से रिहा, स्वागत में वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो
नेपाल आपदा: धुंचे हेलीपैड पर जिंदगी की जंग, हेलिकॉप्टर के लिए 48 घंटे का इंतजार
दुपट्टे की राखी: धराली की आपदा में शुरू हुआ भाई-बहन का अटूट रिश्ता, अहमदाबाद से सीएम धामी तक पहुंची भावनाएं
बिहार में मानसून का हाई अलर्ट : 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 72 घंटे रहें सावधान
महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट पर घमासान: क्या 2 करोड़ नाम जानबूझकर हटाए गए?