मेरठ के हस्तिनापुर में हुए चर्चित भीकुंड-इकवारा नरसंहार का मुख्य दोषी श्रीराम जाटव 30 साल की सजा काटने के बाद आगरा सेंट्रल जेल से बाहर आ गया है। बाहर आते ही उसका स्वागत किसी वीआईपी की तरह किया गया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं।
जेल के बाहर शक्ति प्रदर्शन वायरल वीडियो में श्रीराम जाटव अपनी रिहाई के बाद एक कार की छत (रूफ टॉप) पर खड़ा नजर आ रहा है। उसके गले में भारी-भरकम फूलों की माला है। उसके साथ समर्थकों की भीड़ है और वो खुलेआम अपनी दबंगई का प्रदर्शन कर रहा है।
धमकी भरा गाना हुआ वायरल इस दौरान जेल के बाहर जो रील बनाई गई, उसमें खतरनाक बोल वाला गाना बज रहा है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है— मैं आ लिया फिर से... अब नाश करूंगा थारा। इतना ही नहीं, गाने में मारूंगा तने, मारूंगा... जैसी धमकियां भी दी जा रही हैं, जो उसकी रिहाई की खुशी के बीच कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
खुद को बताया समाज का रक्षक वहीं, दूसरे वीडियो में श्रीराम जाटव को सार्वजनिक रूप से यह कहते सुना गया कि कल भी समाज के लिए लड़ा था, आज भी लड़ूंगा। उसकी इस बात पर समर्थक तालियां बजाते और उसके समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। यह साफ दर्शाता है कि जेल से छूटने के बाद भी अपराधी के इरादे नहीं बदले हैं।
पुलिस की सफाई: जुलूस नहीं, वीडियो बनाए गए मामला तूल पकड़ने के बाद आगरा पुलिस हरकत में आई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने अपनी पूरी सजा काटी है। उन्होंने किसी भी तरह का विजय जुलूस निकाले जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि रिहाई के वक्त कुछ समर्थकों ने वीडियो जरूर बनाए, लेकिन कोई औपचारिक काफिला या जुलूस नहीं निकाला गया।
क्या था भीकुंड-इकवारा नरसंहार? वर्ष 1997 में मेरठ के हस्तिनापुर खादर इलाके में गैंगवार चरम पर था। किरोड़ी गुर्जर गैंग और श्रीराम गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। उस समय किरोड़ी गैंग ने 6 लोगों की गला रेतकर हत्या की थी, जिसके बदले में श्रीराम उर्फ सिरया ने भीकुंड गांव की चौपाल पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी मामले में वह 30 साल तक जेल में बंद रहा।
*अपराधियों के अमृतकाल में हत्यारे का शाही स्वागत: दलितों के नाम पर राजनीति, पर दरिंदों की आरती!
— UP Congress (@INCUttarPradesh) September 1, 2026
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के दावों का एक और स्याह सच सामने आया है। 30 साल की उम्रकैद काटकर जेल से बाहर आए श्रीराम जाटव का आगरा सेंट्रल जेल से लेकर मेरठ तक जिस तरह भारत सरकार … pic.twitter.com/rAM9al1Evf
सावरकर के अपमान का मामला: राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर अदालत में घिरे, परपोते ने लगाई कड़ी फटकार
चमारी अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा: एशिया कप में ली हैट्रिक और झटके 7 विकेट
# बीसीसीआई ने अनफिट खिलाड़ियों को क्यों दी टीम में जगह? जानिए चयन की नई रणनीति
14 चौके, 8 छक्के और विस्फोटक शतक: प्रभसिमरन सिंह ने 265 रनों के लक्ष्य को बनाया बौना
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने संभाली कमान, बोले- ईश्वर का आशीर्वाद
UP TET 2026 OMR विवाद: 50 हजार कैंडिडेट्स का फंसा भविष्य, जांच के लिए बनी विशेष समिति
कॉकरोच टिप्पणी से जीत तक: सौरव दास ने वापस लिया प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में दिखा बड़ा बदलाव
एम्स की लापरवाही या जटिल बीमारी? 13 साल के इंतजार के बाद 15 वर्षीय तन्वी ने तोड़ा दम
तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन पर बैन: अब रील और सेल्फी नहीं, नियमों में VIP भी शामिल
दिशा सालियान केस: 4 साल बाद न्याय की उम्मीद, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश