शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में मंगलवार को जालंधर वॉरियर्स और अमृतसर सूरमास के बीच एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। जालंधर वॉरियर्स ने 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अमृतसर सूरमास को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमृतसर सूरमास की शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने मोर्चा संभाल लिया। अभिषेक ने महज 26 गेंदों में 82 रन (5 चौके, 7 छक्के) कूट दिए। वहीं, नमन धीर ने 56 गेंदों में 117 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इन दोनों की बदौलत अमृतसर ने 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
265 रनों का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा था, लेकिन जालंधर के कप्तान प्रभसिमरन सिंह के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं। प्रभसिमरन ने महज 47 गेंदों में नाबाद 125 रनों की आतिशी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।
अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान प्रभसिमरन ने पूरे मैदान में शॉट लगाए। उन्होंने 14 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट इतना घातक था कि अमृतसर के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। प्रभसिमरन के साथ अनमोल मल्होत्रा ने भी शानदार साथ निभाया और 23 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए।
जालंधर वॉरियर्स की बल्लेबाजी इतनी विध्वंसक थी कि उन्होंने 265 रनों का लक्ष्य महज 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही जालंधर ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया है, जबकि अमृतसर सूरमास को अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
*First match - 77(26)
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2026
Second match - 82(36)
CAPTAIN ABHISHEK SHARMA SHOW IN SHER-E-PUNJAB T20 LEAGUE 🥶🔥 pic.twitter.com/E4pIxTMQu4
कौन सा तेल लगाते हो भाई? श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अपने लंबे बालों से इंटरनेट पर मचाया तहलका
डस्टबिन घोटाला: प्रशांत किशोर के खुलासे से बिहार की सियासत गर्म, दो पूर्व मंत्रियों की भूमिका पर उठाए सवाल
सावरकर के अपमान का मामला: राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर अदालत में घिरे, परपोते ने लगाई कड़ी फटकार
SCO समिट की फोटो से PM मोदी को क्रॉप करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, मचा जमकर बवाल
पद्मावत के जौहर सीन पर बवाल: स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे बयान का हुआ गलत अनुवाद
धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वीडियो वायरल, ‘हुक्का पीने’ की बात पर छिड़ी चर्चा
ऋषभ पंत और एमएस धोनी का पार्टी वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक पैर, अटूट हौसला: 400 मीटर कूदकर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी, शिक्षा के लिए पेश की मिसाल
भारत-पाक महामुकाबले से पहले वायरल हुआ फातिमा सना का फैन मोमेंट , चर्चा में पाकिस्तानी कप्तान
स्वरा भास्कर के पद्मावत वाले बयान पर बवाल, करणी सेना और शहजाद पूनावाला ने घेरा