तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों की पवित्रता और शांति बनाए रखने के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह नया नियम 1 सितंबर से राज्य भर के चिह्नित मंदिरों में प्रभावी हो गया है।
स्मार्टफोन ले जाने पर पाबंदी अब इन मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाना प्रतिबंधित है। यदि कोई श्रद्धालु फोन के साथ आता है, तो उसे मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने मोबाइल डिपॉजिट काउंटर पर फोन जमा करना होगा। इसके लिए प्रति फोन 5 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, जिन मोबाइल फोन में कैमरा नहीं है, उन्हें ले जाने की अनुमति दी गई है।
मद्रास हाईकोर्ट के आदेश का पालन यह निर्णय मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के 2 दिसंबर 2022 के आदेश के तहत लिया गया है। मंदिर प्रशासन को यह चिंता थी कि युवा पीढ़ी मंदिर परिसर में फोटो खींचने, रील बनाने और वीडियो रिकॉर्डिंग करने में व्यस्त रहती है, जिससे प्रार्थना और शांति में बाधा आती है।
VIP पर भी समान नियम हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स (HR&CE) विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नियम आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ VIP और बड़ी हस्तियों पर भी समान रूप से लागू होगा। परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।
मंदिरों में जागरूकता और व्यवस्था नियमों को प्रभावी बनाने के लिए मंदिर प्रशासन ने प्रवेश द्वारों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और लाउडस्पीकर के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को सूचित किया जा रहा है। कांचीपुरम के देवराजस्वामी मंदिर जैसे प्रमुख परिसरों में मोबाइल जमा करने के लिए विशेष काउंटर और स्टाफ की तैनाती की गई है।
इन प्रमुख मंदिरों में है पाबंदी पहले चरण में जिन मंदिरों में यह नियम लागू हुआ है, उनमें शामिल हैं:
#WATCH | Kanchipuram, Tamil Nadu: The Tamil Nadu Hindu Religious and Charitable Endowments Department s ban on carrying cell phones inside temples came into effect across the state from today.
— ANI (@ANI) September 1, 2026
The order was issued after it was noticed that devotees, especially youngsters, were… pic.twitter.com/D6VLzonMNd
43 साल की राष्ट्रसेवा के बाद अब राम सेवा : रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए शुभमन गिल का मास्टर प्लान , ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फतह की तैयारी
धोनी का हुक्का वाला वीडियो वायरल, ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते आए नजर
जलप्रलय: यूपी में गंगा-मंदाकिनी का रौद्र रूप, असम और उत्तराखंड में कुदरत का कहर
भारत-अफगानिस्तान टी-20 जंग: दिल्ली में होगा रोमांच, जानें पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड
जौहर पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान: क्या ऐतिहासिक वीरता का अपमान है?
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं: एक ही परिवार के 3 भाई-बहनों समेत 4 की दर्दनाक मौत
200 साल का सूखा खत्म: घर में गूंजी लक्ष्मी की किलकारी, रथ पर बिठाकर हुआ भव्य स्वागत
45 साल का बेमिसाल सफर: पूर्व मुख्य सचिव रत्नाप्रभा ने याद की ट्रेनिंग के दिनों की वो पहली तारीख
टीम इंडिया का मिशन 2027 : फिटनेस और खराब प्रदर्शन पर BCCI की कल मुंबई में महाबैठक