राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। छुरिया थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों की जान चली गई। हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
मृतकों की पहचान गहिराभेड़ी निवासी संदीप साहू (19), भारती साहू (23) और टिकेश्वरी साहू (25) के रूप में हुई है। दोनों बहनें शादीशुदा थीं और त्योहार मनाने मायके आई हुई थीं। 1 सितंबर को ये तीनों बाइक से छुरिया बाजार खरीदारी करने गए थे। शाम को वापस लौटते समय शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास यह हादसा हुआ।
शाम करीब 7 बजे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। संदीप और भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल टिकेश्वरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसी हादसे में स्कॉर्पियो सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग कमल बंजारे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण अंधेरा और वाहनों की तेज रफ्तार को माना जा रहा है। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की वैधानिक जांच की जा रही है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से गहिराभेड़ी गांव में मातम का माहौल है। बुधवार को जब तीन अर्थियां एक साथ उठीं, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि तीन भाई-बहनों का असामयिक निधन अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। विधायक भोलाराम साहू और पूर्व विधायक छन्नी साहू ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
*राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन होनहार भाई-बहनों संदीप साहू, भूपेश्वरी साहू एवं डिकेश्वरी साहू के असामयिक निधन का समाचार मन को स्तब्ध और व्यथित करने वाला है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) September 2, 2026
एक ही परिवार के तीन सदस्यों का यूँ असमय चले जाना पूरे परिवार के लिए… pic.twitter.com/xjvF6DT9IT
नेपाल फ्लड: अलर्ट आया, लेकिन तबाही पहले पहुंच गई; 38 मिनट में खुल गई चेतावनी सिस्टम की पोल
तिलक वर्मा बनाम वैभव सूर्यवंशी: दिलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ और ईस्ट के बीच होगी खिताबी जंग
दिशा सालियान केस में नया मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
नेपाल का कड़ा रुख: विनाशकारी बाढ़ के लिए भारत, चीन और अमेरिका से मांगा जलवायु मुआवजा
विधवा जैसी जिंदगी नहीं चाहता , तिहाड़ में बंद यासीन मलिक ने पत्नी को तलाक देने का किया ऐलान
जेलर 2 की रिलीज पर लगा फुल स्टॉप: अफवाहों को खारिज कर मेकर्स ने दी बड़ी खुशखबरी
नेपाल की बाढ़ से बिहार में पहुंचीं खतरनाक मछलियां, सरकार ने जारी की चेतावनी
नेपाल, तुम अकेले नहीं हो : बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने सोनू सूद, काठमांडू पहुंचकर संभाली कमान
नेपाल बाढ़ में चमत्कारी बचा हरा घर: मालिक ने बयां की उस खौफनाक रात की कहानी, बताया कैसे बची जान