बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मैच के चौथे दिन नॉर्थ जोन की दूसरी पारी 297 रनों पर सिमट गई। साउथ जोन के तेज गेंदबाज एमडी निधीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने अंशुल कंबोज को बोल्ड करने के बाद गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह को आउट कर अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया। नॉर्थ जोन की पूरी टीम साउथ जोन के सामने 181 रनों का ही लक्ष्य रख सकी।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत रिकी भुई (42) और नारायण जगदीशन (43) ने सधी हुई दी। हालांकि, बीच के ओवरों में नॉर्थ जोन ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा एक छोर पर डटे रहे। तिलक ने आर स्मरण के साथ मिलकर नाबाद 79 रनों की साझेदारी की और टीम को आसान जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की कप्तानी पारी खेली।
दिलीप ट्रॉफी का फाइनल अब 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच होगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के 15 वर्षीय उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। इन दो प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के बीच का मुकाबला इस खिताबी जंग का सबसे रोमांचक आकर्षण रहने वाला है।
South Zone cruise into the final 🙌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 2, 2026
They chase down 181 and beat North Zone by 7 wickets 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/AGjIStrDAT#DuleepTrophy | #SZvNZ pic.twitter.com/UXTDC4wdF4
सीएम विजय की दरियादिली: बुजुर्ग महिला को तोहफे में दिया 40 हजार का चश्मा, वीडियो वायरल
200 साल का सूखा खत्म: घर में गूंजी लक्ष्मी की किलकारी, रथ पर बिठाकर हुआ भव्य स्वागत
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
इंडिया A का न्यूजीलैंड मिशन: क्या है शेड्यूल और कैसे देखें फ्री लाइव मैच?
पेंड्रा में दूध हुआ महंगा: आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ, जानें नई कीमतें
नेपाल में मौत का तांडव: 1,127 हुई मृतकों की संख्या, मदद के लिए आगे आए अमेरिका और भारत
मालाड हिट एंड रन: 15 हजार में जमानत और पुलिस स्टेशन में VIP सुख-सुविधाओं का सच
12 साल का इंतज़ार, सर्जरी की तारीख पर तारीख और फिर थम गई 15 साल की तन्वी की सांसें
मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा , जौहर विवाद पर स्वरा भास्कर का पलटवार
जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज मामला: अघोरी किन्नर गिरफ्तार, जेल से बाहर आते ही दी खुली चुनौती