तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय अपनी सादगी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलेम दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री विजय ने कुछ ऐसा किया जिसने न केवल बुजुर्ग महिला का दिल जीत लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
अचानक रुकवाया काफिला मुख्यमंत्री विजय मेट्टूर बांध का निरीक्षण करने के बाद एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में खेतों में काम करती कुछ बुजुर्ग महिलाओं को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे उनके पास पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाएं हैरान और भावुक हो गईं।
क्या आपने खाना खाया? विजय ने वहां मौजूद चेल्लम नाम की बुजुर्ग महिला का हाथ थामा और बड़े आत्मीय भाव से उनका हाल-चाल जाना। जब उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने खाना खा लिया है, तो चेल्लम ने भावुक होकर बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अभी तक कुछ नहीं खाया है।
40 हजार का चश्मा किया गिफ्ट बुजुर्ग महिला की सादगी और प्रेम देखकर विजय ने तुरंत अपने चेहरे से अपना क्रिश्चियन डायर (Christian Dior) ब्रांड का चश्मा उतारा और प्यार से चेल्लम को पहना दिया। इस चश्मे की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पहले तो महिला हिचकिचाईं, लेकिन विजय के आग्रह पर उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
लोगों ने जमकर लुटाया प्यार सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि महिला चश्मे की कीमत की वजह से नहीं, बल्कि विजय के बेटे जैसे व्यवहार की वजह से खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, यह पल किसी बड़ी फिल्म के दृश्य से कम नहीं है, जहां सीएम का मानवीय चेहरा देखने को मिला।
धोती-साड़ी का भी दिया तोहफा मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अन्य परिवारों से भी मुलाकात की और खेती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस 15 मिनट की मुलाकात के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को धोती और साड़ियां भी भेंट कीं। चेल्लम ने बाद में कहा कि विजय उन्हें किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लगे, जिन्होंने सादगी के साथ उनका सम्मान बढ़ाया।
#WATCH | Salem | Tamil Nadu CM Joseph Vijay visits the house of a farmer and gifts his glasses to an elderly woman in Mettur
— ANI (@ANI) September 1, 2026
(Source: TN CMO) https://t.co/VQy07Jy7kt pic.twitter.com/NhZN3FfXmF
IND vs AFG: भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बनेगा दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज, आंकड़े उड़ा देंगे होश!
जुकरबर्ग का 200 साल पुराना किला: सिर्फ कीमत नहीं, इसकी गॉथिक बनावट से लें घर सजाने के आइडिया
मोदी जी, आपकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है? महुआ मोइत्रा का तंज— मैं भी 51 की हो गई हूं
चमारी अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा: 5 रन देकर झटके 7 विकेट, एशिया कप में रचा नया इतिहास
जौहर पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान: क्या ऐतिहासिक वीरता का अपमान है?
200 साल का सूखा खत्म: घर में गूंजी लक्ष्मी की किलकारी, रथ पर बिठाकर हुआ भव्य स्वागत
दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच
टीम इंडिया का मिशन 2027 : फिटनेस और खराब प्रदर्शन पर BCCI की कल मुंबई में महाबैठक
दिशा सालियान केस में CBI जांच: क्या अब खुलेगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी?
ओवैसी के किले में सेंध: एक हफ्ते में दो बड़े झटकों से चरमराई AIMIM की यूपी रणनीति