श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया है। 2 सितंबर को एशिया कप 2026 में इंडोनेशिया के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी का ऐसा जादू बिखेरा, जो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया। अटापट्टू ने महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जो एशिया कप (मेन्स या वूमेन्स) के इतिहास में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
हैट्रिक के साथ इंडोनेशियाई बल्लेबाजी पस्त दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के इस मुकाबले में अटापट्टू ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 3.3 ओवर के स्पेल में एक शानदार हैट्रिक भी ली। उनकी इस जानलेवा गेंदबाजी के आगे इंडोनेशियाई टीम पूरी तरह बिखर गई और महज 49 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने इस मैच को 75 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
निलाक्षिका सिल्वा की बल्लेबाजी का सहारा मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन टीम 124 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसमें निलाक्षिका सिल्वा की 35 गेंदों पर खेली गई 50 रनों की अहम पारी का बड़ा योगदान रहा। इस स्कोर के बचाव में अटापट्टू का गेंदबाजी प्रदर्शन टीम के लिए जीत की नींव बना।
तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स चमारी अटापट्टू के इस प्रदर्शन ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं:
सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अब 4 अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष पर पहुंच गई है। अटापट्टू की यह जादुई पारी न केवल उन्हें रिकॉर्ड बुक में शीर्ष पर ले गई है, बल्कि टीम के मनोबल को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
CHAMARI MAGIC🔥🇱🇰
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 2, 2026
What a spell..
Chamari Athapaththu delivers an outstanding 7 wickets for just 5 runs, including a sensational hat-trick! 🎩🔥
A performance to remember👏🏏#ChamariAthapaththu #AsiaCup2026 #SriLankaCricket pic.twitter.com/Grjzm0tre9
सावरकर के अपमान का मामला: राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर अदालत में घिरे, परपोते ने लगाई कड़ी फटकार
पहले मैं लूंगा शराब... सड़क पर भिड़े पुलिस और पीएसी के जवान, लात-घूंसे चलते देख दंग रह गए लोग
भारत की उच्च शिक्षा का स्वर्णिम दशक: 70% बढ़े विश्वविद्यालय, विदेशी छात्रों का बढ़ा भरोसा
दुपट्टे की राखी: धराली की आपदा में शुरू हुआ भाई-बहन का अटूट रिश्ता, अहमदाबाद से सीएम धामी तक पहुंची भावनाएं
नेपाल की बाढ़ वाली मछलियां हैं जानलेवा, बिहार सरकार ने जारी की चेतावनी
धोनी का हुक्का वाला वीडियो वायरल, ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते आए नजर
IND vs AFG: टीम इंडिया से अचानक बाहर हुए 5 खिलाड़ी, जानिए क्या है इनके ड्रॉप होने की असली वजह?
नेपाल में तबाही के बीच भारत बना मसीहा: 5वां विमान पहुंचा, 1200 से अधिक लोगों की मौत
IND vs AFG: भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बनेगा दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज, आंकड़े उड़ा देंगे होश!
नेपाल की तबाही: हरा घर कैसे बना मौत के मंजर में जीवन का कवच?