आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह नीति देश की जनता की भलाई के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका के दबाव में लागू कर रही है।
अमेरिका से ट्रेड डील का हवाला केजरीवाल के अनुसार, भारत ने कुछ महीने पहले अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता किया था। उनका दावा है कि इस समझौते में यह शर्त शामिल थी कि भारत अगले 5 वर्षों में अमेरिका से 100 बिलियन डॉलर का सामान खरीदेगा, जिसके तहत इस साल 250 बिलियन का इथेनॉल आयात किया जाएगा।
उपभोक्ताओं की तीन प्रमुख मांगें केजरीवाल ने सरकार के सामने जनता की तीन मांगें रखी हैं:
इथेनॉल से माइलेज और प्रदूषण पर सवाल AAP प्रमुख ने इथेनॉल के फायदों को सिरे से खारिज करते हुए इसे हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों का माइलेज कम हो जाता है और इसकी कीमत भी ज्यादा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसके संयंत्रों के आसपास भूजल प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है और किसानों को भी इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है।
सरकार की मजबूरी पर निशाना केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरे में लेते हुए पूछा कि सरकार आखिर किस मजबूरी में लोगों की इच्छा के खिलाफ यह नीति थोप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रामक आंकड़ों के जरिए जनता को गुमराह किया जा रहा है। फिलहाल, केंद्र सरकार की ओर से इन तीखे सवालों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, AAP national convenor Arvind Kejriwal, says, At today s town hall, people put forward three demands. First, consumers should have a choice at petrol pumps... those who want E20 fuel should be able to buy E20, while those who prefer… pic.twitter.com/fUGnW2qseA
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2026
कुलगाम आतंकी हमले पर सियासी घमासान: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के रविंद्र रैना
ट्रम्प को खुश करने के लिए E-20 थोप रहे मोदी: केजरीवाल का बड़ा हमला, लोगों से की पेट्रोल गाड़ी न खरीदने की अपील
कुलगाम आतंकी हमले पर गरमाई सियासत: BJP का फारूक अब्दुल्ला पर तंज, बोले- इन्हें 6 महीने के लिए पाकिस्तान भेज देना चाहिए
अल्लूरी सीताराम राजू: जंगलों का वो नायक, जिसके नाम से कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत; अब मिला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सम्मान
कुलगाम में खौफ का मंजर: पहचान पूछकर की गई मजदूरों की हत्या, छत्तीसगढ़ के दो परिवारों का उजड़ा संसार
इंदिरा, वाजपेयी और मनमोहन के बाद अब डोभाल का गोल्डन चैप्टर : अमित शाह ने बताया देश का सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र
छात्रों का जीवन नर्क... पीएम मोदी के नाम पर फैलाया गया फर्जी वीडियो, जानें क्या है पूरी सच्चाई
भारत के युवा हैं दुनिया की नई ताकत: पीएम मोदी ने मैसूर में भरी हुंकार
91 साल में पहली बार: तेजस्विन शंकर का डेकाथलन कांस्य किसी स्वर्ण से कम क्यों नहीं?
मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को आह्वान: नेशन फर्स्ट की भावना से लिखें विकसित भारत की पटकथा