नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने E-20 पेट्रोल नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए।
ट्रम्प को खुश करने का आरोप केजरीवाल ने दावा किया कि पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E-20) मिलाने का निर्णय देश की जनता पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मकसद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाना है। केजरीवाल के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा इथेनॉल उत्पादक देश है और मोदी सरकार ट्रम्प को खुश करने के लिए भारत को इथेनॉल का बड़ा खरीदार बना रही है।
इथेनॉल आयात बढ़ने की आशंका केजरीवाल ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 बिलियन लीटर इथेनॉल आयात किया था। अब E-20 अनिवार्य होने के बाद भारत का यह आयात 5 गुना तक बढ़ जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी ट्रम्प को खुश करने के लिए देश की जनता को बर्बाद करने पर तुले हैं।
केजरीवाल की तीन प्रमुख मांगें टाउनहॉल के दौरान केजरीवाल ने सरकार के सामने तीन स्पष्ट मांगें रखीं:
जनता से विशेष अपील केजरीवाल ने देशवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा, जब तक देश में E-100 (शुद्ध इथेनॉल) पर चलने वाली गाड़ियां नहीं आ जातीं, तब तक पेट्रोल-डीजल की नई गाड़ियां न खरीदें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोग सतर्क नहीं हुए, तो यह नीति उन्हें आर्थिक रूप से बर्बाद कर देगी।
डिजिटल कैंपेन का ऐलान इस कार्यक्रम में मनीष कश्यप और श्याम रंगीला जैसे चर्चित चेहरे भी शामिल हुए। आप ने दावा किया कि इस टाउनहॉल से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करीब 6 लाख लोग जुड़े। केजरीवाल ने जनता से इस मुद्दे पर वीडियो बनाकर उन्हें कोलैब (Collab) रिक्वेस्ट भेजने को कहा है, ताकि वे खुद इन वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा कर सरकार पर दबाव बढ़ा सकें।
मोदी जी ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर ज़बरदस्ती Ethanol थोप रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
अमेरिका Ethanol का production करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 billion लीटर Ethanol इंपोर्ट किया था। इस साल E20 लागू होने के बाद, भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका… pic.twitter.com/uDU6ktVpDK
CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का ऐतिहासिक डबल धमाल , नीरज को सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
E20 फ्यूल पर आर-पार की जंग: केजरीवाल ने सरकार से पूछे तीखे सवाल, पेट्रोल पंप पर विकल्प की मांग
करोड़ों के मालिक, फिर भी खिचड़ी का राग: रवि किशन के दावे पर छिड़ी बहस
कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा, 16-16 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
बीजेपी की तरह मार्केटिंग सीखो : अशोक गहलोत ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
13 हजार आदिवासी महिलाओं का धीमसा नृत्य: पीएम मोदी के सामने बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 करोड़ डॉलर का F-35B फाइटर जेट राख: कैलिफोर्निया में भीषण क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट
मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को आह्वान: नेशन फर्स्ट की भावना से लिखें विकसित भारत की पटकथा
मध्य-पूर्व में सुलगी जंग की आग: अमेरिका ने नागरिकों को अलर्ट किया, क्या ईरान पर बड़े हमले की है तैयारी?
हम डूब जाएं चलेगा, पर कंपनी नहीं डूबनी चाहिए : भारी बारिश में ऑफिस जाने को मजबूर कर्मचारियों का वीडियो वायरल