दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित आम आदमी पार्टी के नेशनल टाउनहॉल में E20 फ्यूल (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर बड़ा विरोध देखने को मिला। कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स, मैकेनिक्स और आम वाहन मालिकों ने इस ईंधन से होने वाली तकनीकी समस्याओं का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया।
मैकेनिक्स और एक्सपर्ट्स ने गिनाईं खामियां टाउनहॉल में 12 वर्षों से मोटर मैकेनिक का काम कर रहे आमिर खान ने लाइव डेमोस्ट्रेशन के जरिए दिखाया कि कैसे E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से फ्यूल पंप चोक हो रहे हैं और इंजन फेल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप और पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला भी शामिल हुए, जिन्होंने जनता के बीच व्याप्त आक्रोश को साझा किया।
केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें अरविंद केजरीवाल ने चर्चा के बाद केंद्र सरकार से तीन स्पष्ट मांगें की हैं:
क्या इथोनॉल के पीछे कोई छिपा एजेंडा है? केजरीवाल ने सीधा हमला बोलते हुए पूछा कि जब इथेनॉल से माइलेज कम मिलता है, इंजन को नुकसान होता है और इससे न तो किसानों को फायदा हो रहा है और न ही विदेशी मुद्रा की बचत, तो फिर इसे जबरदस्ती क्यों थोपा जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गुमराह करने वाले आंकड़े पेश कर रही है और यह नीति संभवतः विदेशी (अमेरिकी) दबाव में लागू की जा रही है।
मामला शांत होते ही E25 और E30 लाएगी सरकार केजरीवाल ने आशंका जताई कि सरकार की मंशा केवल E20 तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार अभी अध्ययन का बहाना बना रही है, लेकिन जैसे ही विरोध कम होगा, वे धीरे-धीरे E25, E30 और E40 तक ले आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी स्तर पर ठोस वैज्ञानिक अध्ययन किए बिना जनता की गाड़ियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
जनता की आवाज को न करें नजरअंदाज केजरीवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, जो लोग E20 पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें देश-विरोधी कहना बंद करें। हमने आज मंच से सबूत और तकनीकी खामियां सामने रखी हैं। सरकार को इन साक्ष्यों को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश के करोड़ों वाहन मालिकों की जेब और सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
VIDEO | Delhi: AAP national convenor Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) demands petrol-E20 choice at pumps, lower E20 price, cut in pure petrol rates.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/RBD9P3JRy4
LPG सिलेंडर के दाम में भारी कटौती: कमर्शियल उपभोक्ताओं को मिली 202 रुपये की बड़ी राहत
देश मांग रहा माफी, मोदी ने कर दिया माफ : नीट विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला
एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती: कमर्शियल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
IFFJK 2026: फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सबमिशन की तारीख बढ़ी; अब 1 अगस्त तक है मौका
पहले रोम-रोम और अब राम-राम : राहुल गांधी के वेश पर गरमाई सियासत, शहजाद पूनावाला का तीखा वार
स्पेन में प्रवासी संकट: सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने सड़कों पर बिछा दी लाशें और आग
7-स्टार होटल में रवि किशन की खिचड़ी और नेटिजन्स का तंज: क्या यह जमीन से जुड़ापन है या दिखावा?
पीएम मोदी का दक्षिण भारत मिशन: आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को मिलेगा 18,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा
हरिद्वार में मौत का जाल: चलते-चलते अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समाई महिला
साइकिल मेकैनिक की बेटी ने रचा इतिहास: अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला जूडो गोल्ड