प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती और भोगपुरम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरे का सबसे आकर्षण केंद्र अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन और वहां 13,000 आदिवासी महिलाओं द्वारा किया गया ऐतिहासिक धीमसा नृत्य रहा।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले देश में एयरपोर्ट के नाम सिर्फ एक परिवार तक सीमित रहते थे। उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदलकर महान संतों, स्वतंत्रता सेनानियों और जननायकों को सम्मान देने का काम किया है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि, पंजाब का नाम संत रविदास और भोगपुरम एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपना जीवन आदिवासियों के लिए समर्पित कर दिया था।
इस दौरे को यादगार बनाया वहां की जनजातीय विरासत ने। 13,000 से अधिक आदिवासी बेटियों और महिलाओं ने धीमसा नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
धीमसा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और विजयनगरम के पहाड़ी क्षेत्रों का मुख्य लोक नृत्य है। धीमसा शब्द का अर्थ ही पैरों की लयबद्ध आवाज़ (Sound of footsteps) होता है। पीएम मोदी ने इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की तारीफ करते हुए कहा कि एनडीए सरकार स्वर्ण आंध्र बनाने के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है। उन्होंने विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टन तक बन रहे कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर और मुलापेट्टा-रमायापट्टनम में नए पोर्ट्स को ब्लू इकोनॉमी की नई ताकत बताया।
राज्य में ₹1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है और पूरा रेल नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है।
पीएम मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट को उत्तर आंध्र के आर्थिक विकास का नया रनवे करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा केवल हवाई यात्रा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे युवाओं के लिए रोजगार, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे।
दौरे के अगले चरण में पीएम मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का भी उद्घाटन किया, जो युवाओं के व्यक्तित्व विकास और मूल्य आधारित शिक्षा पर केंद्रित है।
*Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Alluri Sitarama Raju International Airport at Bhogapuram.
— Prajjwal’s POV (@YPRAJJWAL) August 1, 2026
pic.twitter.com/YOH1MQUAkX
Gen Z कौआ: पत्थर छोड़िए, अब स्ट्रॉ से पानी पी रहा यह स्मार्ट पंछी!
साइकिल रिपेयरिंग से कॉमनवेल्थ गोल्ड तक: कौन हैं यूपी पुलिस की स्टार दरोगा अस्मिता डे?
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम धड़ाम: 200 रुपये की कटौती, क्या अब सस्ता मिलेगा खाना?
इंदौर से मुंबई अब महज 8-9 घंटे में: 309 किमी लंबी नई रेल लाइन से बदलेगी एमपी-महाराष्ट्र की सूरत
पाकिस्तान: गृह मंत्री ने दी युवाओं को कॉकरोच वाली चेतावनी, मची खलबली
अंकित शर्मा हत्याकांड: 51 बार चाकू से गोदा, नाले में फेंका; अब सजा पाए ताहिर हुसैन को मसीहा बताने का खेल शुरू
इंदिरा, वाजपेयी और मनमोहन के बाद अब डोभाल का गोल्डन चैप्टर : अमित शाह ने बताया देश का सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र
आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ की बड़ी सौगात: भोगपुरम एयरपोर्ट से खुलेगी तरक्की की राह
पेपर लीक माफियाओं की अब खैर नहीं; एंटी पेपर लीक कानून लागू, 10 साल की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना
साइकिल मेकैनिक की बेटी ने रचा इतिहास: अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला जूडो गोल्ड