इंदौर से मुंबई का सफर अब और छोटा और सुखद होने वाला है। बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ नई रेल परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। पीएम गति शक्ति योजना के तहत तैयार हो रहे इस 309 किलोमीटर लंबे रेल रूट से न केवल राज्यों के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्र में भी नई क्रांति आएगी।
जमीन अधिग्रहण में आई तेजी परियोजना के लिए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुल 349.789 हेक्टेयर वन भूमि का हस्तांतरण किया जा रहा है, जिसमें से 207.3023 हेक्टेयर एमपी में और 142.4867 हेक्टेयर महाराष्ट्र में है। रेलवे और वन विभाग के बीच इस पर सहमति बन चुकी है।
दूरी और समय में होगी भारी बचत यह रेल लाइन इंदौर और मुंबई की दूरी को करीब 200 किलोमीटर तक कम कर देगी। वर्तमान में इंदौर से मुंबई जाने वाली ट्रेनें वडोदरा-सूरत होकर लंबा सफर तय करती हैं, जिसमें 13 घंटे तक लगते हैं। नया रूट शुरू होने के बाद यह समय घटकर महज 8 से 9 घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को 4 से 4.5 घंटे का सीधा लाभ मिलेगा।
औद्योगिक विकास और व्यापार को बढ़ावा इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा माल ढुलाई को मिलेगा। यह रेल मार्ग मध्य प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक हब पीथमपुर को सीधे मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) से जोड़ेगा। इससे उत्तर भारत का पश्चिमी और दक्षिणी भारत से व्यापारिक जुड़ाव और भी आसान और सस्ता हो जाएगा।
34 स्टेशनों से जुड़ेगा विकास 309 किलोमीटर के इस पूरे रूट पर कुल 34 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से अधिकांश नए बनाए जाएंगे। यह लाइन 1,000 गांवों और 61 लाख से अधिक की आबादी को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इस रूट में इंदौर, पीथमपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, धुले और नासिक (मनमाड़) जैसे प्रमुख औद्योगिक व धार्मिक केंद्र शामिल होंगे।
2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य 18,036 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। राज्य और केंद्र सरकार साझा प्रयास कर रही है ताकि निर्धारित समय सीमा यानी 2028-29 तक ट्रेनें इस रूट पर दौड़ने लगें। यह रेल लाइन मध्य भारत और पश्चिमी भारत के बीच एक गेम चेंजर साबित होने वाली है।
*Indore-Manmad New Railway Line Project to save distance by 171 Km.
— Ministry of Ports, Shipping and Waterways (@shipmin_india) September 15, 2018
Containers & other rail traffic from central India locations had to follow a circuitous route through Vadodara & Surat to reach Mumbai, Pune & ports like @JNPort , travelling a distance of 815 Km.#Sagarmala pic.twitter.com/GHMIm0sVVk
मां की गोद में तड़पता रहा बेटा, एंबुलेंस से ऑक्सीजन खत्म होने पर 21 साल के युवक ने तोड़ा दम
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का जलवा, सिल्वर मेडल के साथ वापसी पर कही ये बड़ी बात
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज-यशवीर का जैवलिन में जलवा, तेजस्विन ने रचा इतिहास
पीएम मोदी का दक्षिण भारत मिशन: आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को मिलेगा 18,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा
लॉक अप 2: फराह खान पर चिल्लाए राम कपूर, बदतमीजी देख भड़के दर्शक; सोशल मीडिया पर हुई क्लास
गाली देने वाले बच्चों को भी करूंगा माफ : नीट प्रदर्शन पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
CWG 2026: 10वें दिन भारत का गोल्डन मिशन , बॉक्सिंग में 10 पदक पक्के करने का दांव
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम धड़ाम: व्यवसायियों को बड़ी राहत, घरेलू सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं
संसद में साधु बनकर घिरे पप्पू यादव, संतों ने कहा- धैर्य की सीमा टूटी तो भागने की जगह नहीं मिलेगी
2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी अपनी टीम इंडिया, इन दिग्गजों की हुई वापसी