संसद भवन परिसर में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक प्रदर्शन भारी विवाद में बदल गया है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में पप्पू यादव ने साधु का भेष धारण कर एक नाटक मंचन किया। इस दौरान उन्होंने भगवा वस्त्र पहनकर दान एकत्र करने और फिर भागने का अभिनय किया, जिसमें कांग्रेस और सपा के सांसदों ने भी उनका साथ दिया।
संत समाज का फूटा गुस्सा पप्पू यादव के इस प्रदर्शन पर देश भर के साधु-संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि संसद का उपयोग हिंदू समाज को अपमानित करने के लिए किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।
धैर्य की परीक्षा न लें जितेंद्रानंद सरस्वती ने चेतावनी देते हुए कहा, हमारे धैर्य की एक सीमा है। जब यह सीमा समाप्त होगी, तब संघर्ष सड़कों पर होगा और तब भागने की जगह नहीं मिलेगी। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को यह ठीक से याद रखना चाहिए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से पप्पू यादव की सदस्यता समाप्त करने की भी मांग की है।
पप्पू यादव नहीं, पप्पू खान हैं अयोध्या के महंत सीताराम दास जी महाराज ने और भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पप्पू यादव को पप्पू खान संबोधित करते हुए कहा कि वे लगातार सनातन धर्म को अपमानित कर रहे हैं। महंत ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाकर मिट्टी में मिला देगी। महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने भी कहा कि भगवा का अपमान सीधे तौर पर भगवान राम और सनातन का अपमान है, जिसे संत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
पप्पू यादव का पलटवार विवाद बढ़ता देख पप्पू यादव ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म और सनातन किसी एक संगठन (RSS) की जागीर नहीं है। ये ढोंगी और नकली बाबा हैं जिनका कोई चरित्र नहीं है।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में पुजारी के भेष में RSS के लोगों को बैठाया गया है और वे देश के मंदिरों का धन लूट रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वे 100 करोड़ सनातनियों की आवाज उठा रहे हैं और जब तक राम मंदिर की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।
*#WATCH वाराणसी(उत्तर प्रदेश): अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, भारतीय संसद का दुरुपयोग जिस प्रकार हिन्दू समाज को गालियां देने के लिए किया जा रहा है वो निंदनीय है...पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर इस देश की सनातन संस्कृति, साधु-संतों का… https://t.co/3M27qCMfrR pic.twitter.com/oGubXQpjgd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026
संसद में साधु भेष पर महाभारत: पप्पू यादव के प्रदर्शन से भड़का संत समाज, बताया सनातन का अपमान
बच्चू कडू की मुलाकात से मची खलबली, सोशल मीडिया पर छिड़ी भाजपा बनाम कडू की जंग
आप बीजेपी के हो क्या? ... सवाल सुनते ही बिफरे राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल
बीजेपी से हो क्या? : घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राहुल गांधी
कराची का ल्यारी फिर दहला: उज़ैर बलूच के भाई पर जानलेवा हमला, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप
PoJK में खूनी दमन पर भारत का कड़ा रुख, रूस में फंसे भारतीयों की रिहाई पर बड़ा अपडेट
# कर्मचारी नहीं, सीधे DM से बात करेंगे! गया के सरकारी स्कूल में बच्चों का जोरदार प्रदर्शन
संसद परिसर में साधु बने पप्पू यादव: दानपेटी लेकर भागते ही मची चोर-चोर की शोर
आयरनमैन बना सबसे बड़ा विलेन: डॉक्टर डूम के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने वसूले 1000 करोड़
मोरक्को में क्यों मचा महा-पलायन ? स्पेन के इस शहर ने खोल दिए अवैध प्रवासियों के लिए दरवाजे