ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने अपना दबदबा कायम रखा है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को गौरव दिलाया।
एशियन गेम्स की यादें ताजा पोडियम पर दो भारतीयों को एक साथ देखकर नीरज बेहद खुश दिखे। उन्होंने कहा कि यह पल एशियन गेम्स की यादें ताजा कर देता है। नीरज ने यशवीर की तारीफ करते हुए कहा, इतने बड़े मंच पर पर्सनल बेस्ट थ्रो करना बड़ी बात है। राष्ट्रगान के दौरान पोडियम पर साथ खड़ा होना हमेशा एक खास एहसास होता है।
फिटनेस पर अभी भी काम जारी चोट से वापसी कर रहे नीरज ने खुलकर माना कि वह अभी भी अपनी 100% फिटनेस से दूर हैं। उन्होंने स्वीकार किया, मैं धीरे-धीरे लय हासिल कर रहा हूं। दोहा डायमंड लीग के मुकाबले यहां मेरा प्रदर्शन बेहतर था, लेकिन अभी पूरी तरह से लय में आने के लिए मुझे और समय चाहिए।
ठंडे मौसम ने बढ़ाई चुनौती ग्लासगो की सर्द हवाओं ने नीरज को भी परेशान किया। उन्होंने बताया कि ठंडे मौसम में जैवलिन को सही दिशा देना चुनौतीपूर्ण होता है। नीरज ने मजाकिया अंदाज में कहा, मुझे गर्म मौसम ज्यादा पसंद है, क्योंकि मेरी रगों में भारतीय खून दौड़ता है। आज मेरा सिर्फ एक थ्रो उम्मीद के मुताबिक रहा।
भारत में जैवलिन का सुनहरी भविष्य नीरज चोपड़ा भारतीय जैवलिन की नई पीढ़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत को किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नीरज ने गर्व से कहा, यशवीर 85 मीटर क्लब में आ गया है, रोहित और सचिन भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि भारत में जैवलिन थ्रो का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है और हमारे पास आज बेहतरीन एथलीटों की फौज है।
#WATCH | Glasgow, Scotland: On winning the silver medal in the men s javelin throw final at the Glasgow 2026 Commonwealth Games, Indian athlete Neeraj Chopra says, It brings back memories of the Asian Games, where Kishore and I both won medals. I’m really happy that Yashvir… pic.twitter.com/2eoXNoTpi4
— ANI (@ANI) August 1, 2026
PoK में खून-खराबा और पाकिस्तान का क्रूर चेहरा: 40 से ज्यादा मौतों पर भारत ने घेरा
कावेरी विवाद की भेंट चढ़ी जन नायगन : कर्नाटक में थलापति विजय की फिल्म की स्क्रीनिंग पर लगी रोक
कबाड़ बाइक के लिए लगी 200 लोगों की भीड़: 1000 रुपये से शुरू हुई बोली 5200 पर थमी
संडे बनेगा सुपर संडे : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, दिग्गजों की वापसी से मचेगा धमाल
स्पेन की सीमा पर अफरातफरी: मोरक्को से घुसपैठ करने के दौरान 18 की मौत, सेना तैनात
भैया, आप भाजपा के हो क्या? ... सवाल सुनते ही राहुल गांधी का बदला अंदाज
रात में टॉर्च जलाकर सोलर पैनल चार्ज करने का वीडियो वायरल, लोग बोले- यह है नेक्स्ट लेवल जुगाड़
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में बदलेगा मौसम; जानें आपके इलाके का हाल
बच्चू कडू की मुलाकात से मची खलबली, सोशल मीडिया पर छिड़ी भाजपा बनाम कडू की जंग
PM किसान: किसानों के लिए खुशखबरी! 2031 तक खाते में आते रहेंगे 6,000 रुपये, जानें कब आएगी 24वीं किस्त