श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ईंट-भट्टे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद अब राज्य में सियासी पारा भी चढ़ गया है। घटना की टाइमिंग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी ने विवाद को जन्म दे दिया है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले को लेकर संदेह जताते हुए कहा, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया और इसके पीछे कौन है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक विवादास्पद बात जोड़ते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी घटनाएं हमेशा राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग के समय ही क्यों होती हैं।
फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर भाजपा नेता रविंद्र रैना ने कड़ा रुख अपनाया है। रैना ने कहा, फारूक अब्दुल्ला एक जिम्मेदार पद पर रहे हैं, ऐसे में उनका यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जब निर्दोषों की हत्या हो रही हो, तो नेताओं को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, न कि भ्रम फैलाना चाहिए।
रविंद्र रैना ने आगे कहा कि आतंकी हमले को राज्य के राजनीतिक मुद्दों से जोड़ना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान अपराधियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश के रूप में देखा जाना चाहिए।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने माना कि यह मुआवजा परिवार की क्षति की भरपाई तो नहीं कर सकता, लेकिन सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
शुक्रवार देर शाम कुलगाम के केलम इलाके में आतंकियों ने ईंट-भट्टे पर काम करने वाले दीपक रात्रे और भूपिंदर को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने मजदूरों की हत्या करने से पहले उनकी जाति और धर्म के बारे में पूछा था। इस घटना के बाद से प्रवासी मजदूरों में भारी दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
*#WATCH | Tangmarg, J&K: On 2 non-local workers killed in terrorist attack in Kellam area of Kulgam, National Conference President Farooq Abdullah says, It is not even known who carried out the attack or who the perpetrators are. There must be an investigation to identify the… pic.twitter.com/Roo86pTNzd
— ANI (@ANI) August 1, 2026
ट्रम्प को खुश करने के लिए E-20 थोप रहे मोदी: केजरीवाल का बड़ा हमला, लोगों से की पेट्रोल गाड़ी न खरीदने की अपील
पिता मुझे देशद्रोही कहते हैं, 10 साल से नहीं की बात : AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा का दर्दनाक खुलासा
11 करोड़ डॉलर का F-35B फाइटर जेट राख: कैलिफोर्निया में भीषण क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट
Gen Z के बाद अब Gen Alpha की हुंकार: स्कूल में जड़ा ताला, CEO के दफ्तर में बोला धावा
पिता की आंखों के सामने दम तोड़ गया 21 साल का बेटा, एंबुलेंस में खत्म हो गई थी ऑक्सीजन!
बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर बैठा था 7 फीट का दैत्य, परिवार के उड़े होश!
मां की गोद में तड़पता रहा बेटा, एंबुलेंस से ऑक्सीजन खत्म होने पर 21 साल के युवक ने तोड़ा दम
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी ? राज ठाकरे के खुलासे से मचा हड़कंप
2027 की बिसात: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, 45 प्रभारियों की सूची में नहीं मिला किसी जनरल को मौका
कुलगाम में दहला दिल: नाम पूछकर प्रवासी मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत