महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने सिद्धिविनायक मंदिर को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की दान पेटी से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की चोरी हो रही थी। इस खुलासे ने धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
राज ठाकरे ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट ने खुद इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था। ट्रस्टियों को दान पेटी से मिलने वाली राशि में भारी अंतर महसूस हो रहा था। जांच में पता चला कि कुछ कर्मचारी दान पेटी से पैसे चुरा रहे थे। इन कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद मंदिर की आय में अचानक उछाल आया।
पहले जो राशि प्रति बुधवार 50 लाख रुपये से कम रहती थी, वह आरोपियों के पकड़े जाने के मात्र तीन सप्ताह के भीतर बढ़कर डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ठाकरे के अनुसार, इसी अंतर के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि मंदिर को सालाना 18 करोड़ रुपये का चूना लगाया जा रहा था।
सिद्धिविनायक के बहाने उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में कथित 1400 करोड़ रुपये की आर्थिक अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। ठाकरे ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, चुनाव के समय तो ये लोग राम मंदिर के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन जब करोड़ों की चोरी का आरोप लगता है, तो सरकार चुप्पी साध लेती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले पर स्पष्टीकरण और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ हुई अभद्र टिप्पणी पर राज ठाकरे ने साफ किया कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल गलत है। हालांकि, उन्होंने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा, प्रधानमंत्री को यह बात अपनी पार्टी के लोगों को भी समझानी चाहिए। नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की राजनीति बहुत बढ़ गई है। मर्यादा बनाए रखना दोनों पक्षों के लिए जरूरी है।
राज ठाकरे ने शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर भी तंज कसा। उन्होंने पाटिल के पत्थर पर फिंगरप्रिंट वाले बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा, कोल्हापुर से पुणे पढ़ने गए लेकिन बुद्धि का विकास नहीं हुआ। ऐसे शिक्षा मंत्री के बयानों से युवाओं में नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक है।
उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी (Gen-Z) की समस्याओं को समझें और ग्रामीण महाराष्ट्र के युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।
*आज महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेनेचा २० वा वर्धापनदिन. त्यानिमित्त आयोजित मेळाव्यात माझ्या महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेनेतील सहकाऱ्यांना संबोधित केलं.
— Raj Thackeray (@RajThackeray) August 1, 2026
१) माझ्या राजकारणाची सुरुवात विद्यार्थी सेनेतून झाली. तिथे काम करत इथपर्यंत आलो. अमित आणि त्याचे सहकारी उत्तम काम… pic.twitter.com/cRiftSPzk7
ग्लास्गो में छाई भारतीय मुक्केबाजी: प्रीति और जैसमीन ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में भी लहराया परचम
रामायणम् ट्रेलर पर चुप्पी, लेकिन पीएम मोदी के मुरीद हुए लक्ष्मण : सुनील लहरी ने क्यों कही माफी की बात?
इंदौर से मुंबई अब महज 8-9 घंटे में: 309 किमी लंबी नई रेल लाइन से बदलेगी एमपी-महाराष्ट्र की सूरत
लोकतंत्र को कमजोर करने की इजाजत नहीं: पटना SSP के खिलाफ प्रशांत किशोर का मोर्चा
मंच पर अचानक भूल गए भाषण, फिर अमित ठाकरे ने जो कहा उसने जीत लिया सबका दिल
मंत्री के सामने खुली रिश्वतखोरी की पोल: 50 हजार दो वरना काम नहीं , और फिर एक घंटे में हुआ बड़ा एक्शन
बीजेपी की तरह मार्केटिंग सीखो : अशोक गहलोत ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
मानसून का अलर्ट: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर बैठा था 7 फीट का दैत्य, परिवार के उड़े होश!
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी से पूछा तीखा सवाल