कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
फाइनल में सडन डेथ का रोमांच ग्लासगो में हुए फाइनल मुकाबले में अस्मिता का सामना कनाडा की हेइडी क्वैच से था। मुकाबला बेहद कड़ा था, जिसे अस्मिता ने गोल्डन स्कोर (सडन डेथ) में अपने नाम किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को इप्पोन से और सेमीफाइनल में समर शॉ को युको (1-0) से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी।
एथलेटिक्स से जूडो तक का सफर त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली अस्मिता का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। जूडो में आने से पहले वह एक एथलीट थीं और 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेती थीं। एक डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के दौरान जूडो के प्रति उनका लगाव जागा और उन्होंने इसी खेल को अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने भोपाल स्थित SAI रीजनल सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली है। वे वर्तमान में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) का हिस्सा भी हैं।
सफलता की निरंतरता अस्मिता की यह जीत कोई इत्तेफाक नहीं है। इससे पहले वह 2025 के कैसाब्लांका अफ्रीकन ओपन और 2023 के जूनियर एशिया कप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा एशियन ओपन में सिल्वर मेडल और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कई पदक उनके नाम हैं।
भावुक पल: पिता को समर्पित की जीत पदक जीतने के बाद अस्मिता ने बेहद भावुक होकर कहा, यह मेडल मेरे, मेरे राज्य और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसे अपने कोच को समर्पित करती हूं। मेरे पिता का दिसंबर 2025 में निधन हो गया था, जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया। उनके जाने के बाद सब कुछ खत्म सा लगने लगा था, लेकिन दो महीने बाद मैंने एशियन गेम्स ट्रायल्स में नेशनल लेवल पर पहला स्थान हासिल किया और आज यहां हूं।
प्रधानमंत्री ने की सराहना अस्मिता की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्व जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अस्मिता डे का प्रदर्शन वाकई शानदार है! जूडो में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनका यह प्रदर्शन भारत में जूडो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
*Indian Judo athlete Harsh Singh bags the Gold medal in women s 60 kg category at the 2026 Commonwealth Games in Glasgow, Scotland. pic.twitter.com/3Rh8EMPsDq
— ANI (@ANI) July 31, 2026
स्पेन में 60 हजार घुसपैठियों का तांडव: घरों में लूटपाट और सड़कों पर आगजनी से दहला यूरोप
पीके के सामने थाने में भिड़े जन सुराज के दो दिग्गज: पूर्व डीजी को पूर्व विधायक ने टोका, वीडियो वायरल
पिता का सपना, बेटी की जीत: अस्मिता डे ने जूडो में रचा इतिहास, जीता पहला स्वर्ण पदक
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को फांसी क्यों नहीं? अदालत ने उम्रकैद के पीछे गिनाईं ये ठोस वजहें
अंकित शर्मा हत्याकांड: 51 बार चाकू से गोदा, नाले में फेंका; अब सजा पाए ताहिर हुसैन को मसीहा बताने का खेल शुरू
कावेरी जल विवाद की भेंट चढ़ी थलपति विजय की फिल्म, कर्नाटक में थिएटर्स से हटाए गए पोस्टर
अबूझमाड़ में जल प्रलय: BSF कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, जान बचाने के लिए छत और पेड़ों पर चढ़े जवान
मोरक्को में क्यों मचा महा-पलायन ? स्पेन के इस शहर ने खोल दिए अवैध प्रवासियों के लिए दरवाजे
लद्दाख की 23 अमूल्य धरोहरें अब सुरक्षित: सरकार ने घोषित किए संरक्षित स्मारक
पीओके पर विदेशी मीडिया को भारत की दो टूक: ये भारत का था, है और रहेगा