नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर भारत का रुख अडिग है। विदेश मंत्रालय ने विदेशी मीडिया संस्थानों को नसीहत दी है कि वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़ी रिपोर्टिंग में सही शब्दावली का उपयोग करें।
हाल ही में द न्यूयॉर्क टाइम्स सहित कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों ने पीओके को पाकिस्तानी कश्मीर के रूप में संबोधित किया। इस पर नाराजगी जताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं। ये पहले भी भारत का हिस्सा थे, आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे।
इससे पहले अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस रिपोर्टिंग को भ्रामक और गलत करार दिया था। दूतावास ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी कश्मीर नाम की कोई भौगोलिक इकाई नहीं है। यह क्षेत्र पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, जिसे केवल पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) ही कहा जाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय की यह सख्त टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पीओके में भारी अशांति है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) द्वारा महंगाई और बिजली बिलों के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए पाकिस्तानी बलों ने भारी दमन का सहारा लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आम नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता साफ देखी जा सकती है।
भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बार-बार यह रेखांकित किया है कि पाकिस्तान द्वारा इन क्षेत्रों में किया गया अवैध कब्जा मानवाधिकारों का उल्लंघन है। विदेश मंत्रालय ने सभी अंतरराष्ट्रीय हितधारकों से आह्वान किया है कि वे जमीनी हकीकत को समझें और भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हुए सही शब्दावली का प्रयोग करें।
*Q: India has called out New York Times for referring to PoK as Pakistani Kashmir . Is this a pattern of foreign media undermining India s sovereignty?
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) July 31, 2026
MEA: These territories are and will continue to be a part of India. We urge all stakeholders to use the correct nomenclature pic.twitter.com/IVxJ4eFriR
PM किसान: किसानों के लिए खुशखबरी! 2031 तक खाते में आते रहेंगे 6,000 रुपये, जानें कब आएगी 24वीं किस्त
मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: पीएम किसान से समुद्र मंथन तक, ₹4 लाख करोड़ से अधिक के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
भैया, आप भाजपा के हो क्या? ... सवाल सुनते ही राहुल गांधी का बदला अंदाज
उत्तराखंड की संजीवनी: AIIMS ऋषिकेश से शुरू हुई देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा
स्पेन की सीमा पर अफरातफरी: मोरक्को से घुसपैठ करने के दौरान 18 की मौत, सेना तैनात
अंकित शर्मा हत्याकांड: उम्रकैद के बाद ताहिर हुसैन पर मचे सियासी बोल, मौलाना ने बताया नेक इंसान
कंबोडिया की हसीना को भाया देसी स्वाद, 3100 किमी दूर से आकर कन्याकुमारी के बेटे की बनी दुल्हन
संसद में साधु बनकर बैठे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर अनोखा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का रोडमैप लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम साय, प्रधानमंत्री से की खास चर्चा
कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं : नीट पेपर लीक पर राघव चड्ढा का संसद में जोरदार प्रहार