रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और विशेष रूप से बस्तर विजन पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने राज्य की तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की नीति से बस्तर अब बदल रहा है। 5,542 गांवों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की गई है, जिससे 39 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। दशकों से बंद पड़े 421 स्कूल फिर से खुले हैं और अब सरकार ओरछा-जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी बनाने की तैयारी में है।
सीएम साय ने राज्य की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष तीन प्रमुख प्रस्ताव रखे:
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। छत्तीसगढ़ अब डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और चॉकलेट मैन्युफैक्चरिंग जैसे नए क्षेत्रों में कदम रख रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ को देश में पहला स्थान मिला है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
राज्य में 10.42 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, और अब 14 लाख और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। सीएम ने वर्ष 2027 में होने वाले लखपति दीदी सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। वहीं, 500 करोड़ के एआई मिशन के जरिए राज्य को तकनीक आधारित सुशासन की ओर ले जाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
मुलाकात के अंत में सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र के सहयोग से राज्य के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी और छत्तीसगढ़ शांति व समृद्धि का नया मॉडल बनकर उभरेगा।
*Chief Minister of Chhattisgarh, Shri @vishnudsai met Prime Minister @narendramodi today. @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/WAu12xZ3Ss
— PMO India (@PMOIndia) July 31, 2026
जंतर-मंतर हिंसा: वर्दी खून से लाल थी , दर्द से बिलखते पुलिसकर्मियों के परिवारों ने बयां किया खौफनाक मंजर
इंडिया रॉयल्स की धमाकेदार शुरुआत: बांग्लादेश को 19 रन से हराकर किया जीत का आगाज
Lock Upp 2: रितेश देशमुख ने पामेला सेरेना को लिया आड़े हाथ, ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने पर लगाई क्लास
Motorola का नया धमाका: 10,200mAh बैटरी और 9 JBL स्पीकर्स वाला पावरफुल टैबलेट लॉन्च
शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा: टीवी की दहलीज से राजनीति के संन्यास तक का सफर
19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन: निर्वासन से वापसी तक का संघर्ष
वो भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं : मोहम्मद शमी के करियर पर अजीत अगरकर का बड़ा खुलासा
अबूझमाड़ में जल प्रलय: BSF कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, जान बचाने के लिए छत और पेड़ों पर चढ़े जवान
शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी? X बायो बदलते ही सियासी गलियारों में मची हलचल
संसद परिसर में साधु वेश का नाटक और राहुल गांधी का दान: भड़के संतों ने दी जूता मारने की चेतावनी