नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। भारी बारिश के चलते बालेबेड़ा और सितराम स्थित बीएसएफ (BSF) कैंपों में अचानक बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे वहां तैनात जवानों के सामने जीवन रक्षक संकट खड़ा हो गया।
पलक झपकते ही जलमग्न हुआ कैंप पानी का बहाव इतना तेज था कि जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा कैंप जलमग्न हो गया। जान बचाने के लिए जवानों को मजबूरन अपनी बैरकों की छतों और आसपास के ऊंचे पेड़ों का सहारा लेना पड़ा। घंटों तक जवान सुरक्षित स्थानों पर सिमटे रहे।
वायरल वीडियो में दर्द बयां करते जवान घटना के दौरान कैंप के भीतर से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक जवान ने आपबीती सुनाते हुए कहा, हम चिड़िया की तरह छत पर बैठे हुए हैं। पानी इतनी तेजी से पोस्ट में आया कि हमें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका।
रेस्क्यू के बाद सभी जवान सुरक्षित घटना की सूचना मिलते ही त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस गंभीर घटना में किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हालात पर प्रशासन की पैनी नजर लगातार बारिश के कारण अबूझमाड़ के कई अन्य इलाके भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। फिलहाल बारिश की रफ्तार कम होने से स्थिति कुछ सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन और सुरक्षा बल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
*नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। बालेबेड़ा और सितराम BSF कैंपों में पानी घुसने से जवानों को छतों और पेड़ों पर चढ़कर जान बचानी पड़ी। @NarayanpurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/b6a8DmKqfg
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 31, 2026
पीएम मोदी का संवाद : जंतर-मंतर पर हुई अभद्र टिप्पणी पर बोले- बच्चों को गले लगाकर राह दिखाना हमारा कर्तव्य
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027: इन 12 मैदानों पर होगा महासंग्राम, जानें टीम इंडिया के लिए क्या है चुनौती
दिल्ली में अब हर घर का होगा अपना प्रॉपर्टी आधार कार्ड , सरकारी फाइलों से झंझट होगा खत्म!
अमर रहने की सनक: अरबपति ब्रायन जॉनसन फ्रीजर में क्यों रखते हैं गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड ?
फाइनल की दहलीज पर अरशद नदीम: पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर ने देश से मांगी दुआएं
स्पेन बॉर्डर पर महा-संकट: 49,000 प्रवासियों की घुसपैठ, सेना तैनात, मची भगदड़
खून से लथपथ वर्दी और सिर पर टांके : जंतर-मंतर हिंसा के जख्मों पर पुलिस परिवारों का छलका दर्द
PoK में अपनों पर बरसी पाकिस्तानी गोलियां: आखिर क्यों नंगा हुआ पाकिस्तान का असली चेहरा?
आयरनमैन बना सबसे बड़ा विलेन: डॉक्टर डूम के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने वसूले 1000 करोड़
भैया, आप भाजपा के हो क्या? ... सवाल सुनते ही राहुल गांधी का बदला अंदाज