दिल्ली में अब प्रॉपर्टी के कागजों को लेकर होने वाली भागदौड़ और विवादों का दौर खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार जल्द ही दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल, 2026 लाने की तैयारी कर रही है। इस बिल का सबसे बड़ा आकर्षण हर घर के लिए जारी होने वाला प्रॉपर्टी आधार कार्ड है।
यह कार्ड केवल जमीन का मालिकाना हक नहीं बताएगा, बल्कि यह एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगा। इस कार्ड के साथ परिवार की प्रमुख जानकारियां, जैसे- सदस्यों का पेशा, जाति, सरकारी योजनाओं का लाभ और वैक्सीनेशन का स्टेटस भी लिंक होगा। सरकार का लक्ष्य तमाम डेटा को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है ताकि सरकारी सेवाएं सीधे जनता तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार इस बिल को जल्द ही कैबिनेट में पेश करने वाली है। हालांकि मानसून सत्र में इसके आने की संभावना कम है, लेकिन सरकार इसे भविष्य में बुलाए जाने वाले विशेष सत्र में पेश कर सकती है। बिल पारित होते ही पूरे दिल्ली में वैज्ञानिक तरीके से सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सरकार का यह प्लान बेहद व्यापक है। सर्वे के दौरान केवल जमीन ही नहीं, बल्कि हर इमारत की अलग-अलग मंजिल का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। दिल्ली के रिहायशी, कमर्शियल और अन्य सभी श्रेणियों की संपत्तियों को इस दायरे में लाया जाएगा। चाहे शहर हो या गांव, हर संपत्ति की एक यूनिक डिजिटल आईडी बनाई जाएगी।
सरकार ने यह कदम स्वामित्व योजना के सफल पायलट प्रोजेक्ट से प्रेरित होकर उठाया है। दिल्ली के 30 गांवों में ड्रोन तकनीक के जरिए जमीनों का सर्वे किया गया था, जिसके नतीजे काफी प्रभावी रहे। इसी मॉडल को अब पूरी राजधानी में बड़े पैमाने पर लागू करने की रूपरेखा तैयार की गई है।
दिल्ली में भूमि रिकॉर्ड व्यवस्थित न होने के कारण सालों से लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस डिजिटल व्यवस्था से निम्नलिखित बदलाव आएंगे:
यह कदम दिल्ली के रियल एस्टेट और आम नागरिकों के लिए एक बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह दिल्ली सरकार का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
Every property in Delhi will have a unique digital identity through a Property Aadhaar Card.
— CMO Delhi (@CMODelhi) July 30, 2026
The Delhi Land Record Bill, 2026 will enable a scientific survey of the entire city, creation of digital land records and a modern, transparent property management system.
Building on… pic.twitter.com/SuXt3b7Vjl
एलन मस्क का चाइनीज क्लोन ! चीन के इस शेफ को देख चकरा जाएंगे आप
वो हमेशा इंडिया के खिलाफ थे... आकाश चोपड़ा ने अंपायर स्टीव बकनर पर खोला बड़ा राज
इंडिया रॉयल्स की धमाकेदार शुरुआत: बांग्लादेश को 19 रन से हराकर किया जीत का आगाज
मुंबई: साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन, वंशजों का भव्य सम्मान
मोरक्को में क्यों मचा महा-पलायन ? स्पेन के इस शहर ने खोल दिए अवैध प्रवासियों के लिए दरवाजे
19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन: निर्वासन से वापसी तक का संघर्ष
क्या भारत इसराइल को हथियार भेजकर ग़ज़ा युद्ध में बना भागीदार? एमनेस्टी की रिपोर्ट पर सरकार ने दी सफाई
Lock Upp 2: रितेश देशमुख ने पामेला सेरेना को लिया आड़े हाथ, ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने पर लगाई क्लास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा के खिलाफ फाइनल से पहले अरशद नदीम ने देशवासियों से की खास अपील
प्रशांत किशोर के सामने थाने में भिड़े जन सुराज के दिग्गज, पूर्व डीजी ने पूर्व विधायक से पूछी औकात