सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए धोखा खा जाएंगे। वीडियो में दिख रहा शख्स बिल्कुल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क जैसा दिखता है। यह डुप्लीकेट मस्क चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कौन हैं ये चाइनीज मस्क ? इस शख्स का नाम मा जियानपिंग है, जो मूल रूप से गांसू प्रांत के रहने वाले हैं। अभी वह उत्तर-पश्चिमी चीन के शान्सी प्रांत में यिलान नाम से एक बारबेक्यू रेस्टोरेंट चलाते हैं। रेस्टोरेंट शुरू करने से पहले वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे। उनका चौकोर चेहरा, हेयरस्टाइल और बोलने का अंदाज एलन मस्क से इतना मेल खाता है कि लोग उन्हें देखकर हैरान हैं।
रेस्टोरेंट के बाहर फैंस की लंबी कतारें वीडियो वायरल होने के बाद मा जियानपिंग के रेस्टोरेंट के बाहर लोगों का तांता लग गया है। लोग दूर-दूर से उनके साथ सेल्फी लेने और उन्हें देखने आ रहे हैं। एक फैन ने तो उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर अपना प्यार भी जाहिर किया।
सादगी में जीते हैं मस्क इतनी लोकप्रियता मिलने के बावजूद मा का स्वभाव काफी साधारण और शर्मीला है। वह दिखावे की दुनिया से दूर सुबह 9 बजे से आधी रात तक अपने रेस्टोरेंट में कड़ी मेहनत करते हैं। फिलहाल उनका इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीमिंग करने या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने का कोई इरादा नहीं है।
इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर चटखारे ले रहे हैं। कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि क्या एलन मस्क ने चीन यात्रा के दौरान अपना कोई क्लोन छोड़ दिया था? कई लोगों को पहले यह वीडियो डीपफेक या AI-जनरेटेड लगा, लेकिन सच्चाई पता चलने पर वे दंग रह गए। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें रेस्टोरेंट का नाम बदलकर स्पेसएक्स बारबेक्यू रखने की सलाह दी है।
पहली बार नहीं है ऐसा मामला दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी मा यिलॉन्ग नाम के एक चीनी शख्स और पाकिस्तान के गोहर जमान को एलन मस्क का हमशक्ल बताया जा चुका है। अब इस नई कड़ी में मा जियानपिंग का नाम जुड़ गया है, जो अपनी सादगी और एलन मस्क से मिलती-जुलती शक्ल के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं।
✨🇨🇳 In Shaanxi, a BBQ restaurant owner looks exactly like Elon Musk! Tons of people are literally driving their Teslas over just to snap a pic with him.
— Byte Sage (@wang1644) July 30, 2026
China’s gene pool is absolutely next-level. You can find a doppelgänger for anyone here! 🤣 pic.twitter.com/wJX6e6yWmM
2027 वनडे वर्ल्ड कप: दिनेश कार्तिक ने चुनी विजेता टीम , शमी और भुवनेश्वर की धमाकेदार वापसी
लावा का धमाका: विराट सीरीज के फोन आते ही हुए आउट ऑफ स्टॉक, कंपनी भी दंग
संसद में नाटक: साधु बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा; चंदा चोर के नारों से गूंजा परिसर
कल का मौसम: दिल्ली से गुजरात तक 20 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
क्या शहजाद पूनावाला ने छोड़ी भाजपा? वायरल पोस्ट और बायो में बदलाव से मची हलचल
{ रामायण का ट्रेलर देख फैंस को याद आए रणवीर! रावण के लुक में एक्टर की AI फोटो ने मचाया हड़कंप}
सम्राट चौधरी के सामने लगे अनपढ़ मुख्यमंत्री के नारे, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
बीजेपी के हो क्या? : प्रेस कॉन्फ्रेंस के सवाल पर अपना आपा खो बैठे राहुल गांधी
संसद परिसर में साधु बनकर बैठे पप्पू यादव, दान पेटी लेकर सरकार पर साधा निशाना
Motorola का नया धमाका: 10,200mAh बैटरी और 9 JBL स्पीकर्स वाला पावरफुल टैबलेट लॉन्च