भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लावा की नई विराट सीरीज ने एंट्री करते ही तहलका मचा दिया है। फ्लिपकार्ट पर पहली ही सेल में इन फोन्स की इतनी भारी डिमांड रही कि कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक खत्म हो गया। कंपनी खुद ग्राहकों के इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर हैरान है।
किफायती दाम और शानदार फीचर्स का मेल लावा ने विराट सीरीज के दो मॉडल लॉन्च किए हैं: विराट V1 5G और विराट V1 4G। ग्राहकों की पसंद को समझते हुए कंपनी ने इनमें भरोसेमंद परफॉर्मेंस, क्लीन एंड्रॉयड अनुभव और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी दी है। यही कारण है कि बजट सेगमेंट के ग्राहक इन फोन्स की ओर तेजी से आकर्षित हुए हैं।
कीमत और धाकड़ ऑफर्स लॉन्च ऑफर के तहत, विराट V1 5G की प्रभावी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका 4G मॉडल 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए डोरस्टेप ऑफ्टर सेल्स सर्विस का भी वादा किया है, जो इस बजट में एक बड़ा आकर्षण है।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस दोनों ही फोन्स में 6.75 इंच का बड़ा एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 5G मॉडल जहां यूनिसोक T8200 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 पर चलता है, वहीं 4G वेरिएंट में यूनिसोक SC9863A चिपसेट और एंड्रॉयड 15 गो एडिशन मिलता है। दोनों में 8GB तक की वर्चुअल रैम और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा और बैटरी का दम फोटोग्राफी के लिए दोनों मॉडल्स में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में 5G मॉडल में 6,000mAh और 4G मॉडल में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि ये फोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा देते हैं।
कंपनी ने कहा- हम जल्द लौटेंगे स्टॉक खत्म होने के बाद लावा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय ग्राहकों का शुक्रिया अदा किया। कंपनी ने कहा कि, विराट सीरीज को जो प्यार मिला है, वह एक मील का पत्थर है। हम जल्द ही नया स्टॉक लेकर लौटेंगे। फिलहाल, जिन ग्राहकों को आज मौका नहीं मिला, उन्हें अगली सेल का इंतजार करना होगा।
Thank you, India.❤️
— Lava Mobiles (@LavaMobile) July 31, 2026
You made Virat live up to its name.
Virat V1 & Virat V1 5G are SOLD OUT.
Because you believed in Virat. This is a milestone we ll always share.
We ll be back soon. pic.twitter.com/Mk2aEG0aD2
संसद परिसर में साधु बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा और मच गया बवाल
एलन मस्क का चाइनीज क्लोन ! चीन के इस शेफ को देख चकरा जाएंगे आप
दलीप ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट की नर्सरी का इतिहास और रोचक तथ्य
कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं : नीट पेपर लीक पर राघव चड्ढा का संसद में जोरदार प्रहार
iQOO Z11 की भारत में धमाकेदार एंट्री तय: बाइनरी कोड से खुला राज़
बाथरूम का दरवाजा खोला तो सामने था 7 फीट का दैत्य, गुजरात में मगरमच्छ देख उड़ गए परिवार के होश
19 साल के वनवास के बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, कहा- मैं मेहमान नहीं, बंगाल की बेटी हूं
संसद में गतिरोध: तारिक अनवर का सरकार को अल्टीमेटम, बिना विश्वास में लिए नहीं चलेगा सदन
# कर्मचारी नहीं, सीधे DM से बात करेंगे! गया के सरकारी स्कूल में बच्चों का जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस पर हमला: 20 जुलाई की हिंसा का खौफनाक सच, घायल जवानों के परिजनों ने बयां किया दर्द